NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, जिनका 8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण? 
    अगली खबर
    कौन हैं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, जिनका 8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण? 
    खुशबू सुंदर के बारे में जानिए सबकुछ, जो 8 साल की उम्र में हुई यौन शोषण का शिकार

    कौन हैं अभिनेत्री खुशबू सुंदर, जिनका 8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण? 

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 06, 2023
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    तमिल अभिनेत्री, निर्माता और राजनेता खुशबू सुंदर ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक बड़े राज से पर्दा हटाया। उन्होंने बताया कि जब वह आठ साल की थीं, तब उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था।

    उनके इस खुलासे के बाद राजनीति जगत से लेकर सिनेमा जगत तक में हलचल मच गई। उन्होंने अपने बचपन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

    आइए खुशबू सुंदर के बारे में विस्तार से जानें।

    बयान 

    सबसे पहले जानिए खुशबू का बयान 

    पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत में खुशबू ने कहा, "जब एक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तो यह जीवन के लिए एक निशान छोड़ देता है, चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की।"

    खुशबू के मुताबिक, उनके पिता ने 8 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था। उनके पिता ऐसे आदमी थे, जो सोचते थे कि अपनी पत्नी और बच्चों को पीटना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और अपनी इकलौती बेटी का यौन शोषण करना भी।

    विद्रोह 

    15 साल की उम्र में जुटाई हिम्मत 

    खुशबू ने कहा, "मैं 15 की उम्र में उनके खिलाफ बोलने का साहस जुटा पाई। मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया। डर था कि मेरी मां मुझ पर विश्वास नहीं करेगी, क्योंकि उनके दिमाग में अपने पति की देवता वाली छवि थी।"

    उन्होंने कहा, "मैंने उनके खिलाफ विद्रोह करना शुरू किया। मेरे 16 साल के होने से पहले ही पिता ने हमें छोड़ दिया। हम यह भी नहीं जानते थे कि हमें अगले वक्त की रोटी कहां से मिलेगी।"

    हिंदी फिल्में 

    हिंदी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं खुशबू 

    बता दें कि खुशबू एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय निर्माता और राजनेता भी हैं। साथ ही वह एक बेहतरीन टीवी होस्ट भी हैं। खुशबू ने 100 से ज्यादा तमिल फिल्मों में काम किया है।

    उनकी ज्यादातर सफल फिल्में 1980 और 1990 के दशक के अंत में आईं। खुशबू ने बॉलीवुड में भी काम किया। वह 'द बर्निंग ट्रेन', 'मेरी जंग', 'जानू' और 'तन-बदन' जैसी हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

    दक्षिण भारतीय फिल्में 

    साउथ की कई लोकप्रिय फिल्मों में किया काम 

    दक्षिण भारतीय सिनेमा में खुशबू किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह एक से बढ़कर एक साउथ की फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का परिचय दे चुकी हैं।

    1986 में आई तेलुगु मसाला फिल्म 'कलियुग पांडवुलु' में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया और रातों-रात लोकप्रिय हो गईं।

    इसके अलावा खुशबू ने 'उत्तमा रासा', 'मरवन', 'चिन्ना वथियार', 'वेट्री विझा', 'वादा', 'पोन्नार शंकर', और 'वेगम' जैसी कई लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर दर्शकों से वाहवाही लूटी।

    जानकारी

    रजनीकांत के साथ की पर्दे पर वापसी 

    52 वर्षीय अभिनेत्री खुशबू ने साउथ फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की तमिल फिल्म 'अन्नाथे' से 2021 में अभिनय में वापसी की। इस फिल्म में नयनतारा भी थीं। खुशबू अब तक अलग-अलग भाषाओं की लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    राजनीति 

    तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी रहीं खुशबू 

    फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने के बाद खुशबू ने 2010 में राजनीति में कदम रखा और करुणानिधि की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल हो गईं। वह 2014 तक DMK पार्टी का हिस्सा थीं।

    बाद में खुशबू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और छह साल तक इससे जुड़ी रहीं।

    इस दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीखी आलोचना के लिए जाना जाता था। हालांकि, 2020 में खुशबू भाजपा में शामिल हो गईं।

    निजी जिंदगी 

    अभिनेता और निर्देशक सुंदर से की दूसरी शादी 

    खुशबू की पहली शादी अभिनेता प्रभु से हुई थी। 1991 में फिल्म 'छिन्ना थांबी' की शूटिंग के दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। खुशबू ने 12 सितंबर, 1993 में प्रभु से शादी की, लेकिन कुछ ही महीनों में उनकी राहें जुदा हो गईं।

    फिर साल 2000 में खुशबू ने अभिनेता-निर्देशक सुंदर सी के साथ अपना घर बसाया। खुशबू ने शादी के बाद अपने नाम के आगे पति का नाम सुंदर जोड़ लिया था। उनकी दो बेटियां हैं अवंतिका और अनंदिता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यौन शोषण
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम

    यौन शोषण

    दलित कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, हाई कोर्ट जाएंगे परिजन यौन उत्पीड़न
    गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला गोवा
    चर्चित कानून: कार्यस्थलों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने को बनाया गया POSH एक्ट क्या है? भारत की खबरें
    लिव-इन संबंध है अभिशाप, बन रहा यौन अपराधों में इजाफे का कारण- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट मध्य प्रदेश

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    जाह्नवी कपूर नहीं कर रहीं तमिल डेब्यू, पिता बोनी कपूर ने खबरों को किया खारिज जाह्नवी कपूर
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग नयनतारा
    प्रभुदेवा की 'वॉल्फ' का मोशन पोस्टर जारी, जल्द रिलीज होगी फिल्म प्रभु देवा
    रजनीकांत की कार को जैसलमेर में प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो वायरल रजनीकांत

    बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां  दीपिका पादुकोण
    अरशद वारसी ने SEBI के बैन के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मेहनत की कमाई गंवा दी अरशद वारसी
    ऋतिक रोशन और सबा आजाद नवंबर में कर सकते हैं शादी- रिपोर्ट ऋतिक रोशन
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भाई ने बीमार मां से मिलने से रोका- रिपोर्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025