Page Loader
मिस यूनिवर्स 2022 में भारत की नुमाइंदगी करने वाली दिविता राय कौन हैं?
मिस यूनिवर्स 2022 में भारत की नुमाइंदगी करने वाली दिविता राय कौन हैं?

मिस यूनिवर्स 2022 में भारत की नुमाइंदगी करने वाली दिविता राय कौन हैं?

Jan 13, 2023
08:02 am

क्या है खबर?

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का इंतजार पूरी दुनिया को है। सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू भारत से अब तक ये तीन महिलाएं मिस यूनिवर्स का ताज पहन चुकी हैं। अब यह प्रतियोगिता 14 जनवरी को होने वाली है। इसमें दुनियाभर से 84 महिलाएं हिस्सा लेंगी। भारत से दिविता राय इसमें शामिल होंगी। भारत को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। ये सफर है उनका मिस दीवा यूनिवर्स से मिस यूनिवर्स 2022 बनने का। आइए जानते कौन हैं दिविता राय।

पेशा

मॉडल और आर्किटेक्ट हैं दिविता

दिविता का जन्म 10 जनवरी, 1998 को मैंगलोर में हुआ था। वह रहती मुंबई में हैं। उन्होंने कर्नाटक के राजाजीनगर में स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी और फिर मुंबई आ गईं। इसके बाद मुंबई के सर JJ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से बैचलर डिग्री ली। दिविता पेशे से एक मॉडल होने के साथ-साथ एक आर्किटेक्ट भी हैं। 25 साल की दिविता को बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलना बेहद पसंद है। उन्हें पेटिंग और संगीत का भी शौक है।

ठिकाने

कई अलग-अलग शहरो में रहीं दिविता

दिविता के पिता इंडियन ऑयल में काम करते हैं तो वह देश के विभिन्न शहरों में रह चुकी हैं। भोपाल और कोलकाता में उन्होंने पांच-पांच साल बिताए हैं। इसके चलते उनके अंदर अजनबी लोगों, हालात और संस्कृति को स्वीकारने की खूबी भी आई। इन सारी चीजों ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। यह आत्मविश्वास उनके मॉडलिंग करियर में भी काम आया। जीवन में उनका आदर्श वाक्य- "बदलाव से मत डरना, जिंदगी को गले लगाना और हर एक लम्हे को खुलकर जीना है।"

जानकारी

सुष्मिता को मानती हैं अपनी प्रेरणा

दिविता, सुष्मिता सेन को अपना आदर्श और प्रेरणा मानती हैं। उनका कहना है कि सुष्मिता ने भारत में कई लड़कियों को मिस यूनिवर्स के मंच तक पहुंचने का सपना दिखाया है। सुष्मिता भारत की पहली महिला थीं, जो 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं।

उपलब्धि

पहन चुकी हैं मिस दीवा यूनिवर्स का ताज

दिविता ने मिस दीवा यूनिवर्स 2022 का टाइटल अपने नाम किया है। जब दिविता ने दीवा यूनिवर्स का खिताब जीता तो मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया था। मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। हरनाज पहले क्राउन को चूमती हैं और उसके बाद उसे दिविता को पहनाती हैं। इसके बाद दोनों हसीनाएं स्टेज पर वाक करती हैं। यह प्रतियोगिता जीतने पर दिविता को 11 लाख रुपये का ईनाम मिला था।

फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता

फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में रहींं दूसरी रनर अप

2018 में दिविता ने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें वह सेकेंड रनर अप रही थीं। दिविता शिक्षा को हर एक वर्ग के लिए सुलभ बनाना चाहती हैं और उन्हें अपने पिता से यह प्रेरणा मिली। दिविता के मुताबिक, उनके पिता ने आर्थिक संकट से बाहर आने के लिए शिक्षा की ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंने पैसे कमाने के लिए खुद को सशक्त बनाया और अपने परिवार की मदद की।'

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

मिस दीवा, फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ही एक हिस्सा है, जो भी इस प्रतियोगिता को जीतता है, वो मिस यूनिवर्स के मंच के लिए भारत की तरफ से हिस्सा लेता है मिस यूनिवर्स दुनिया की चार बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक है