यश माहेश्वरी कौन हैं, जिन्होंने महिलाओं के सिंदूर का मजाक उड़ाया? अब मांग रहे माफी
क्या है खबर?
स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गए हैं। विवाद का कारण उनके द्वारा की गई एक विवादित टिप्पणी है, जिसमें उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर का मजाक उड़ाया था। वीडियो सामने आने के बाद, BJP नेता रितु जायसवाल ने उनके खिलाफ FIR की मांग की। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच, कॉमेडियन ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।
पछतावा
कॉमेडियन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी
यश ने छठ पूजा के दौरान शादीशुदा महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से लगाए जाने वाले सिंदूर की लंबी लाइन का जिक्र किया था, जिसे लेकर विवाद उपजा।
हालांकि, विवाद में घिरने के कारण उनका यह वीडियो अब पब्लिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।
अपने नए वीडियो में, कॉमेडियन ने की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और खुद को 100 प्रतिशत गलत बताया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Yash Maheshwari has apologised for his controversial video on Chhath Puja.
— The Bihar Index (@IndexBihar) November 24, 2026
Bihar Police's silence has given such people the courage to openly insult Bihar's culture and traditions. pic.twitter.com/i3ENMKqCDn
परिचय
जानिए कौन हैं कॉमेडियन
यश एक जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन और और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपनी कॉमेडी परफॉर्मेंस को ऑनलाइन साझा करते हैं।
उनके यूट्यूब चैनल पर स्टैंड-अप रूटीन हैं, जिसमें मोरली क्वेश्चनेबल स्टैंड-अप कॉमेडी भी शामिल है।
अपनी एक टिप्पणी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर ली है और उनकी खूब आलोचना की जा रही है।
हालांकि, कॉमेडियन ने स्वीकारा कि वह भविष्य में इस तरह की गलती बिलकुल भी नहीं करेंगे।