LOADING...
कॉमेडियन मधुर विर्ली कौन हैं, जो 'बलात्कार' का मजाक बनाकर बुरे फंसे?
जानिए कौन हैं कॉमेडियन मधुर विर्ली

कॉमेडियन मधुर विर्ली कौन हैं, जो 'बलात्कार' का मजाक बनाकर बुरे फंसे?

Jun 15, 2026
04:29 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 19' में नजर आए स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद के चलते लोगों की आलोचनाओं का शिकार बने हुए हैं। इस बीच, एक और कॉमेडियन मधुर विर्ली लोगों के निशान पर आ गए हैं। हुआ यह है कि उनका एक पुराना स्टैंड-अप वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो 2024 का है। इसमें उन्हें 'बलात्कार' जैसे जघन्य अपराध पर भद्दी टिप्पणी करते सुना गया, जिसपर अब थू-थू हो रही है।

परिचय

 कौन हैं कॉमेडियन मधुर?

मधुर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले कॉमेडियन, लेखक और यूट्यूबर हैं। कॉमेडियन बनने से पहले, उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुछ वक्त तक उन्होंने कॉरपोरेट की नौकरी की, लेकिन बाद में कॉमेडी को अपना करियर बना लिया। 2018 में उन्होंने 'इंटर-IIT कल्चरल मीट' के स्टैंड-अप श्रेणी का खिताब जीतकर शोहरत हासिल की। जून, 2024 में मधुर के कॉमेडी स्पेशल 'द IIT ड्रीम' को यूट्यूब पर 99 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे।

विवाद

इस कारण विवाद में घिरे कॉमेडियन

वायरल वीडियो में, मधुर कहते हैं, "अगर आप खबरें देखते हैं, तो आपको पता होगा कि देश में हर 10 रेप में से 9 ऐसे होते हैं, जहां सिर्फ रेप होता है, एक केस ऐसा होता है जब लड़की का मर्डर कर दिया जाता है। ऐसा तब होता होगा, जब लड़का खड़ा होता होगा और सामने से लड़की कहती होगी- अरे, गले नहीं मिलोगे क्या?" उनकी इस अमानवीय टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

Advertisement