Loading...
चार्ली चौहान कौन हैं? क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ गुपचुप शादी रचाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री
चार्ली चौहान कौन हैं, जिन्होंने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी?

चार्ली चौहान कौन हैं? क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ गुपचुप शादी रचाकर चर्चा में आईं अभिनेत्री

Aug 08, 2026
05:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री चार्ली चौहान 7 अगस्त को एक निजी समारोह में क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस गुपचुप और अंतरंग शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। चार्ली लंबे समय से मनोरंजन इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। रिएलिटी शो 'रोडीज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली चार्ली ने टीवी धारावाहिकों में अपनी खास पहचान बनाई। आइए जानते हैं उनके करियर और टेलीविजन सफर के बारे में।

शादी

पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से रचाई शादी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ चार्ली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों ने 7 अगस्त को एक गुरुद्वारे में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी की।

ये एक निजी समारोह था, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और निजी दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इंस्टा स्टोरी पर चार्ली और रमनदीप की शादी की तस्वीर साझा की है।

शुरुआत

'रोडीज 7' से की थी करियर की शुरुआत

चार्ली पहली बार साल 2009 में 'MTV रोडीज 7 में बतौर प्रतियोगी टीवी पर नजर आई थीं। इस रिएलिटी शो से उन्हें मनोरंजन जगत में शुरुआती पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अभिनय का रुख किया और युवाओं पर आधारित कई लोकप्रिय टीवी शो में बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं।

साल 2012 में चार्ली ने 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसी साल उन्हें 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?' शो में अपनी शुरुआती बड़ी भूमिकाओं में से एक मिली।

ADVERTISEMENT

पहचान

'नच बलिए 5' से बटोरीं सुर्खियां, फिर 'कैसी ये यारियां' ने बदली किस्मत

चार्ली ने अभिनेता और डांसर कुंवर अमर के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में भाग लिया था। उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक बन गए थे। उनके रिश्ते ने उस दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

चार्ली को अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक साल 2014 में आए शो 'कैसी ये यारियां' से मिला, जिसमें पार्थ समथान और नीति टेलर मुख्य भूमिकाओं में थे।

ADVERTISEMENT

चर्चा

रमनदीप संग शादी के बाद फिर चर्चा में चार्ली 

'कैसी ये यारियां' में 'मुक्ति' के किरदार से चार्ली को घर-घर में बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'MTV वेब्ड', 'प्यार तूने क्या किया' और 'इश्क किल्स' जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया।

उन्होंने म्यूजिक वीडियो 'बेपरवाहियां' और शॉर्ट फिल्म 'द लव बाइट्स' में भी काम किया। अभिनेता कुंवर अमर के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। काफी समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब रमनदीप संग शादी के चलते वो फिर सुर्खियों में हैं।

ADVERTISEMENT