Loading...
कौन हैं इमरान हाशमी के 'आवारापन 2' वाले विलेन पूरन गब्बी? वामिका से है खास रिश्ता
'आवारापन 2' के जोरावर की असली पहचान क्या है?

कौन हैं इमरान हाशमी के 'आवारापन 2' वाले विलेन पूरन गब्बी? वामिका से है खास रिश्ता

Aug 17, 2026
12:18 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिनेता पूरन गब्बी ने विलेन 'जोरावर' का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों का ध्यान मिल रहा है। ऐसे में दर्शक जानना चाहते हैं कि पूरन कौन हैं। पूरन जाने-माने लेखक गोवर्धन गब्बी के बेटे और अभिनेत्री वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं। वह इससे पहले भी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुके हैं।

परिचय

कौन हैं पूरन?

पूरन ने अपने करियर की शुरुआत प्रोडक्शन से जुड़े छोटे-मोटे कामों से की थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में एक छोटी सहायक भूमिका निभाई।

साल 2020 में वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी संक्षिप्त किरदार में नजर आए। कुछ समय बाद पूरन ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्लैक वारंट' में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया, जिसमें उन्होंने 'रंगा' की भूमिका निभाई थी।

यह शो किताब 'ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' पर आधारित था।

करियर

अभिनेता के साथ-साथ संगीतकार भी हैं पूरन

अभिनय के अलावा पूरन एक संगीतकार भी हैं और अपने नाम से गाने रिलीज करते हैं।

साल 2025 में उन्होंने अपना पहला सिंगल 'स्विम' रिलीज किया था, जो उनके पिता द्वारा लिखी गई एक कविता से प्रेरित था।

अब 'आवारापन 2' में दमदार किरदार से पूरन ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

फिल्म की कहानी 2007 की पहली फिल्म के बाद शुरू होती है, जिसमें शिवम पंडित अपनी पहली मोहब्बत आलिया को खोने के गम से जूझता नजर आता है।

ADVERTISEMENT