Page Loader
जब सलमान खान ने अपने पिता की पूरी सैलरी के पैसों में लगा दी थी आग

जब सलमान खान ने अपने पिता की पूरी सैलरी के पैसों में लगा दी थी आग

Apr 04, 2020
09:30 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज फिल्मों को हिट करवाने की चाबी बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों को बहुत प्रभावित किया है। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। उनके चाहने वालों में बच्चे से बूढ़े तक हर उम्र के लोग शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा लोगों की मदद करने वाले सलमान ने एक दिन पिता सलीम खान की पूरी सैलरी जला दी थी? आइए जानें क्यों।

किस्सा

दिवाली पर सलमान ने जलाई पिता की सैलरी

दरअसल, सलमान बचपन में बहुत शरारती हुआ करते थे। एक बार दिवाली के दिन वह अपने भाईयों के साथ पटाखे जला रखे थे। उन सबने सोचा कि वह कागज का बंडल बनाकर उसे पटाखे की तरह जलाएंगे। इसके लिए सलमान दौड़कर घर के अंदर गए और पिता की दराज में से नोटों का एक बंडल निकालकर ले आए। उन्होंने उस पूरे बंडल को पटाखों की तरह जला दिया। वह नोट उनके पिता सलीम खान की पूरी सैलरी 750 रुपये थे।

कीमत

इस तरह सलीम खान ने समझाई थी पैसों की एहमियात

जब सलीम खान को सलमान की इस हरकत के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तब भी बेटे को कोई सजा देने की बजाय उन्हें आराम से बैठाकर पैसों की एहमियत समझाई। उन्होंने सलमान को बताया कि वह इन पैसों से घर में खाने का कितना सारा सामान ला सकते थे। इसके बाद सलमान ने भी उनसे वादा किया कि वह उनकी इस बात को हमेशा याद रखेंगे और दोबारा ऐसा कभी कुछ नहीं होगा।

मदद

सलमान लॉकडाउन में कर रहे हैं मजदूरों की मदद

शायद उनके पिता द्वारा समझाई उन बातों का ही असर है जो आज भी सलमान सभी की मदद के लिए खड़े रहते हैं। इस लॉकडाउन के वक्त में उन्होंने अपने सिर पर 25,000 मजदूरों की जिम्मेदारी उठा ली है। वह उनके और उनके परिवारों के खान-पान का पूरा खर्चा कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी एसोसिएशन से भी कहा है कि इस समय वह उनके साथ काम करने वाले मजदूरों के पैसों का कोई हिसाब न रखें।

मस्ती

इन दिनों पनवेल में वक्त बिता रहे हैं दबंग खान

सलमान इन दिनों पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। यहां उनके साथ उनकी बहन अर्पिता उनके पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चे भी मौजूद हैं। यहां की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिनमें सलमाम को सुकून के पल बिताते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि दबंग खान को जब भी मौका मिलता वह अपने पूरे परिवार के साथ ही रहना पसंद करते हैं।

वर्क फ्रंट

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं सलमान खान

सलमान को जल्दी ही आगामी फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में देखा जाने वाला है। हालात सामान्य होते वह फिर से अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से बिगड़े माहौल को देखते हुए इसकी रिलीज डेट भी टाली जा सकती है। इसके अलावा सलमान 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी दिखेंगे। उनकी यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।