NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी
    अगली खबर
    सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी
    सचिन-सुप्रिया की प्रेम कहानी

    सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर का जन्मदिन, ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 17, 2023
    07:07 am

    क्या है खबर?

    मनोरंजन जगत के जानीमानी जोड़ी सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ऑनस्क्रीन के साथ ही इनकी ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जाती है।

    खास बात यह है कि दोनों का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। 17 अगस्त को जहां सचिन 66 साल के हो गए, वहीं सुप्रिया आज 56 साल की हो गई हैं।

    आइए, जानते हैं दोनों के इस सफरनामे के बारे में।

    पहली मुलाकात 

    सचिन ने पहली बार सुप्रिया को स्टेज पर देखा 

    सचिन बता चुके हैं कि उन्होंने सुप्रिया को पहली बार तब देखा था जब वह स्टेज पर प्रस्तुति दे रही थीं।

    इसके बाद सचिन एक मराठी फिल्म 'नवरी मिले नवरीला' बना रहे थे। तब उन्हें फिल्म के लिए अभिनेत्री नहीं मिल रही थी।

    सचिन ने मां ने दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में सुप्रिया को प्रस्तुति देते हुए देखा और सचिन को सुझाया कि वह उन्हें कास्ट कर लें। इसके बाद सचिन ने सुप्रिया से संपर्क किया और वह मान गईं।

    प्यार

    मां ने दी थी प्रपोज करने की सलाह

    'नवरी मिले नवरीला' में सचिन सुप्रिया को दिल दे बैठे थे। तब सुप्रिया मात्र 17 साल की थीं और सचिन 27 साल के।

    सचिन की मां को जब पता चला कि सुप्रिया गोवा की रहने वाली हैं, तो उन्हें वह सचिन के लिए बिल्कुल सही लगीं। उन्होंने ही सचिन को सुप्रिया को प्रपोज करने के लिए कहा।

    सचिन को डर था कि कहीं सुप्रिया नाराज होकर फिल्म ही न छोड़ दें। इसलिए उन्होंने फिल्म पूरी होने का इंतजार किया।

    शादी

    'तू-तू मैं-मैं' में पसंद की गई जोड़ी

    फिल्म पूरी होने के बाद उन्होंने सुप्रिया को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों आपस में समय बिताने लगे।

    सचिन ने सुप्रिया के साथ टीवी शो 'तू-तू मैं-मैं' भी बनाया था। सास-बहू की नोंक-झोंक पर आधारित इस शो से सुप्रिया और रीमा लागू की जोड़ी को खूब लोकप्रियता मिली थी।

    1985 में सचिन और सुप्रिया शादी के बंधन में बंध गए थे। उम्र में 10 साल का फासला होने की वजह से लोगों ने कहा कि यह जोड़ी ज्यादा नहीं टिकेगी।

    जोड़ी

    लोगों के चहेते कपल बने सचिन-सुप्रिया

    लोगों के विचार के विपरीत सचिन और सुप्रिया सबके चहेते कपल बन गए। 'तू-तू, मैं-मैं' में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

    दोनों ने 2005 में डांल रिएलिटी शो 'नच बलिए' में हिस्सा लिया था। यहां उनका डांस के साथ-साथ दर्शकों ने उनके रोमांस को भी खूब पसंद किया। दोनों इस शो के विजेता भी बनें।

    कपल की बेटी श्रिया पिलगांवकर भी पर्दे पर कदम रख चुकी हैं। 'मिर्जापुर' में स्वीटी का किरदार निभाकर वह खूब मशहूर हुईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'कैलेंडर गर्ल' अभिनेत्री आकांक्षा पुरी की इतनी है कुल संपत्ति आकांक्षा पुरी
    जन्मदिन विशेष: कृति सैनन की ये फिल्में हैं कतार में, निर्माता की पारी भी खेलेंगी अभिनेत्री कृति सैनन
    जन्मदिन विशेष: कृति सैनन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ? जानिए गाड़ियों का कलेक्शन  कृति सैनन
    जन्मदिन विशेष: हुमा कुरैशी ने इन फिल्मों में उम्दा प्रदर्शन कर बनाई अपनी अलग पहचान  हुमा कुरैशी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025