NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या थी वजह
    अगली खबर
    जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या थी वजह

    जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, जानिए क्या थी वजह

    लेखन भावना साहनी
    Apr 02, 2020
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी सितारों की शान-ओ-शौकत हमें हमेशा हैरान रहती है। वहीं इनके बच्चे किसी राजा महाराजा से कम नहीं लगते।

    ऐसे में हम अक्सर सोचते हैं कि क्या फिल्मी सितारे भी अपने बच्चों के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे कोई आम परिवारों के बच्चे रहते हैं?

    इसी बीच हम आपको बता रहे हैं रणबीर कपूर का वो किस्सा जब दिग्गज अभिनेता और उनके पिता ऋषि कपूर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ा था।

    इसे जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

    किस्सा

    इसलिए ऋषि कपूर ने रणबीर को जड़ा था जोरदार थप्पड़

    कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि एक दिन उनके घर में किसी चीज के लिए पूजा रखी गई थी। उस समय वह करीब 12 साल के थे।

    उन्हें नहीं पता था कि वहां उन्हें जूते पहनकर नहीं आाना है, इसलिए वह जूते पहने हुए ही वहां बैठ गए।

    रणबीर की इस गलती पर ऋषि कपूर को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने तभी रणबीर को एक थप्पड़ जड़ दिया था।

    विवाद

    अक्सर अपने गुस्से के कारण विवादों में रहते हैं ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर के गुस्सैल मिजाज से तो हर कोई वाकिफ है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए दिखते हैं।

    इसके अलावा उन्हें मीडिया पर भी काफी बार भड़कते हुए देखा जा चुका है।

    इस किस्से को जानने के बाद लगता है कि ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ भी काफी सख्त हैं। शायद यही कारण है कि रणबीर आज तक उस किस्से को भुला नहीं पाए हैं।

    जानकारी

    घमंडी स्वभाव के थे रणबीर!

    गौरतलब है कि एक वक्त था जब रणबीर बहुत बिगड़े हुए और घमंडी स्वभाव के हुआ करते थे। इस कारण उनके और ऋषि कपूर के बीच काफी दूरियां आ गई थीं। हालांकि, उनके पिता के सख्त रवैये ने ही उन्हें सुधारा है।

    आज दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हो गए हैं।

    पिछले दिनों ही ऋषि कपूर विदेश से अपने कैंसर का इलाज करवाकर वापिस भारत लौटे हैं। उन्होंने लौटकर बताया था कि इस दौरान रणबीर ने उनका बहुत ध्यान रखा।

    चर्चे

    आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं रणबीर

    रणबीर कुछ समय से आलिया भट्ट के साथ रिलेशनिप की खबरों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    खबरों के अनुसार लॉकडाउन के इस समय में वह आलिया के साथ ही उनके घर पर रह रहे हैं।

    फिलहाल तो दोनों ही परिवारों को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

    कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं रणबीर

    रणबीर को जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा। लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।

    इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

    इसके अलावा रणबीर आगामी फिल्म 'शमशेरा' में भी नजर आने वाले हैं।

    इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े हालात सामान्य होने के बार ही फिर से शुरु की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    बॉलीवुड समाचार

    रातों-रात स्टार बनी ये अभिनेत्रियां आज हो चुकी हैं इंडस्ट्री से गायब मनोरंजन
    #BirthdaySpecial: जब कंगना को होने लगी थी नहाने से नफरत, जानिए अनसुना किस्सा मनोरंजन
    एकता कपूर की 'नागिन' बनने के लिए तैयार थीं प्रियंका, कटरीना ने दिया था ये जवाब मनोरंजन
    अमिताभ के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कटरीना, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर मनोरंजन

    ऋषि कपूर

    पाकिस्तान सरकार ने मानी ऋषि कपूर की बात, पुश्तैनी हवेली को लेकर किया बड़ा ऐलान भारत की खबरें
    ऋषि कपूर की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा, फिल्ममेकर राहुल ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण
    बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे ऋषि कपूर, 'झूठा कहीं का' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    फिल्मी अंदाज में शाहरुख ने की लोगों से कोरोना वायरस से बचाव की अपील, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के चलते घर में बंद हैं? ये साउथ इंडियन फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कोरोना वायरस के बीच भंसाली ने की नए प्रोजेक्ट की तैयारी, फिर साथ दिखेंगे रणवीर-आलिया बॉलीवुड समाचार
    'एक विलेन 2' का हिस्सा नहीं हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट के साथ किसिंग सीन्स की वजह से सलमान खान ने छोड़ी थी 'इंशाअल्लाह'? बॉलीवुड समाचार
    दो साल बाद साथ दिखेंगे एक्स लवर्स रणबीर-कैटरीना, इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    IIFA Awards 2019: 'राजी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट मुंबई
    अपना टाइम आ गया! भारत से 2020 ऑस्कर के लिए 'गली बॉय' लेगी एंट्री बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025