आमिर खान से लेकर गोविंदा तक, जब बॉलीवुड सितारों के पारिवारिक विवादों ने बटोरीं सुर्खियां
क्या है खबर?
विवाद हर परिवार का हिस्सा होते हैं, लेकिन अगर यह विवाद दुनिया की नजरों में आ जाए तो बहुत बदनामी होती है।
किसी आम परिवार की तरह ही बॉलीवुड अभिनेताओं के परिवार भी विवादों से अछूते नहीं हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी अपने भाई-बहनों सहित परिवार के बाकी सदस्यों से लड़ाई हुई हैं।
परिस्थिति तब और ज्यादा खराब हुई, जब इन पारिवारिक विवादों ने उनकी जगहंसाई कराई।
चलिए जानते हैं सितारों के उन पारिवारिक विवादों के बारे में।
#1 और #2
आमिर खान-फैसल खान और गोविंदा-कृष्णा अभिषेक
आमिर खान के भाई फैसल खान ने उन पर आरोप लगाया था कि सुपरस्टार ने संपत्ति के लिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया था कि वे उन्हें जेल में डालने वाले थे, लेकिन अब दोनों के बीच चीजें ठीक हैं।
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आ चुका है। मामा-भांजे अक्सर अपनी अनबन को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं।
#3 और #4
ऋतिक रोशन-सुनैना रोशन और रणबीर कपूर-ऋषि कपूर
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने कानूनी लड़ाई में कंगना रनौत का साथ दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनका परिवार उन्हें एक मुस्लिम लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दे रहा है और अभिनेता ने उनके घर का किराया देने से भी इनकार कर दिया था।
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के रिश्ते में अक्सर उथल-पुथल देखने को मिलती थी। हालांकि, ऋषि के बीमार पड़ने के बाद रणबीर ने सभी विवाद भुला दिए थे।
#5 और #6
अमीषा पटेल और संजय दत्त
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी का अपने माता-पिता से भी विवाद हो सकता है?अगर नहीं तो बता दें, अमीषा पटेल ने अपने ही पिता के खिलाफ कानूनी नोटिस दायर किया था और कहा था कि उन्होंने उनके 12 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया था।
कथित तौर पर संजय दत्त की बहनें प्रिया और नम्रता दत्त मान्यता दत्त के साथ उनकी शादी के फैसले से नाखुश थीं। ऐसे में अभिनेता ने शादी में दोनों बहनों को नहीं बुलाया था।
#7 और #8
अनुराग कश्यप-अभिनव कश्यप और करीना कपूर
अनुराग कश्यप का नाम यूं तो अक्सर विवादों में रहता है। हालांकि, 'दबंग 2' के दौरान निर्देशक का अपने ही भाई अभिनव कश्यप से विवाद सुर्खियों में रहा था। दरअसल, उन्होंने अपने भाई को उनके विवाद से सरेआम दूर रहने के लिए कहा था।
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री बबीता ने अपनी बेटियों को हीरोइन बनाने के लिए पूरे कपूर खानदान के खिलाफ चली गई थीं। यह विवाद मीडिया खबरों में खूब रहा था।