NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ...जब मुश्किल में फंस गए थे करण जौहर, आदित्य चोपड़ा ने बढ़ाया था मदद का हाथ
    अगली खबर
    ...जब मुश्किल में फंस गए थे करण जौहर, आदित्य चोपड़ा ने बढ़ाया था मदद का हाथ
    जब आदित्य चोपड़ा ने की थी करण जौहर की मदद

    ...जब मुश्किल में फंस गए थे करण जौहर, आदित्य चोपड़ा ने बढ़ाया था मदद का हाथ

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 22, 2023
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। करण ने इस फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।

    फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

    फिल्म का संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने तैयार किया था। अब ललित ने बताया है कि कैसे 'लड़की बड़ी अनजानी' है में करण मुश्लिक में फंस गए थे। तब उनकी मदद करने के लिए आदित्य चोपड़ा आगे आए थे।

    किस्सा 

    ऊटी में होनी थी शूटिंग, गाना नहीं था तैयार

    एक बातचीत में ललित पंडित ने लोकप्रिय गाना 'लड़की बड़ी अनजानी' को तैयार करने का किस्सा सुनाया।

    उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी गाने मुंबई में रिकॉर्ड और शूट हो रहे थे, लेकिन 'लड़की बड़ी अनजानी है' की शूटिंग ऊटी में होनी थी। इसके लिए फिल्म के पूरे क्रू, सभी कलाकार और बच्चों को भी ऊटी जाना था।

    सभी ऊटी जा रहे थे, लेकिन आखिर तक यह गाना तैयार नहीं हो पाया था।

    बयान 

    आदित्य ने हल की करण की मुश्किल

    ललित ने कहा, "हमने कुछ नमूने दिए थे, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। आखिर में गाने की शूटिंग के लिए करण को भी ऊटी के लिए रवाना होना था।"

    ऐसे में आदित्य ने करण की मदद की। उन्होंने करण से कहा, "आप अपने शेड्यूल के हिसाब से जाइए, मैं जतिन-ललित के साथ बैठूंगा और जब गाना तैयार हो जाएगा, तो आपको भेज दूंगा।"

    ललित ने कहा, "आदित्य की मेहरबानी कि उन्होंने हमें यह गाना बनाने में मदद की।"

    कुछ कुछ होता है

    फिल्म ने पूरे किए 25 साल

    हाल ही में 'कुछ कुछ होता है' ने 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई थी। 1998 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    फिल्म में शाहरुख और काजोल के साथ रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में अनुपम खेर, अर्चना पूरन सिंह और फरीदा जलाल ने भी खूब मनोरंजन किया था।

    इस फिल्म का मजा आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।

    खुशी

    करण ने 25 साल पूरे होने पर कही थी यह बात

    करण ने फिल्म के 25 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी।

    उन्होंने लिखा था, '25 साल पहले यह सब शुरू हुआ था और आज हम यहां है, न सिर्फ इस फिल्म बल्कि एक भावना का जश्न मना रहे हैं। प्यार और दोस्ती की इस कहानी को कभी न खत्म होने वाला प्यार देने के लिए शुक्रिया। फिल्म निर्माता के तौर पर मेरे सफर को आसान बनाने के लिए शुक्रिया।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करण की धर्मा प्रोडक्शंस और आदित्य की यशराज फिल्म्स भले पेशेवर रूप से प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आदित्य, करण के ममेरे भाई हैं। करण ने आदित्य की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    आदित्य चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'जटाधारा' से लेकर 'हीरामंडी 2' तक, सोनाक्षी सिन्हा की इन फिल्मों और सीरीज का है इंतजार  सोनाक्षी सिन्हा
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    यूक्रेन ने 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' से रूस को चौंकाया, जानिए युद्धक विमानों को कैसे बनाया निशाना यूक्रेन युद्ध
    2025 टाटा अल्ट्रोज के लिए बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी टाटा मोटर्स

    करण जौहर

    क्यों करण जौहर की 'इमरजेंसी देखने की इच्छा जान सता रहा है कंगना रनौत को डर? कंगना रनौत
    बॉक्स ऑफिस: लाखों में सिमटी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की दैनिक कमाई  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: घटती कमाई के बावजूद 'रॉकी और रानी...' का कारोबार 100 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    अनन्या ने करण को दिया करियर का श्रेय, बोलीं- जो कुछ भी हूं, उनकी बदौलत हूं अनन्या पांडे

    आदित्य चोपड़ा

    यशराज फिल्म्स के OTT वेंचर के लिए 500 करोड़ रुपये निवेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'वॉर 2' के बाद स्पाई फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे शाहरुख, सलमान और ऋतिक शाहरुख खान
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' करेगी जियो MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत, ये फिल्में भी शामिल करीना कपूर
    'गणपत' के लिए टाइगर श्रॉफ को मिली सबसे ज्यादा रकम, जानिए बाकी सितारों की फीस टाइगर श्रॉफ
    जाह्नवी की अदाकारी के मुरीद हुए मियांग, बोले- यह गलत धारणा कि स्टारकिड्स मेहनत नहीं करते जाह्नवी कपूर
    अक्षय कुमार लौटे एकता कपूर और प्रियदर्शन के पास, कॉमेडी से लोटपोट करने को तैयार तिकड़ी अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025