'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन की बंपर कमाई, 100 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने कारोबारी दिनों में अपना दबदबा कम नहीं होने दिया। समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर रही यह फिल्म विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें, अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2007 में आई 'वेलकम' की तीसरी कड़ी है। दूसरी ओर, शाहिद कपूर की फिल्म 'काॅकटेल 2' की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। इसने 11वें दिन सबसे कम कारोबार किया।
कमाई
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले कारोबारी दिन की परीक्षा पार की
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। आमतौर पर वीकेंड पर बंपर कमाई करने के बाद कारोबारी दिनों के कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इसने अपनी कमाई से निर्माताओं को बड़ी उम्मीद दे दी है। इसका कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 106.48 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे हैं।
टक्कर
'काॅकटेल 2' की नैया दूसरे हफ्ते में डूबनी शुरू
शाहिद, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन अभिनीत फिल्म 'काॅकटेल 2' ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कारोबार किया, लेकिन अब कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। फिल्म ने 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाकर सबसे कम कारोबार किया है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 84.90 करोड़ रुपये हो सका है। हालांकि वर्ल्डवाइड कमाई 129.42 करोड़ रुपये हुई है। देखा होगा कि आने वाले दिनों में यह 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा' (3 जुलाई) के सामने टिक पाएगी या नहीं।