'वेलकम टू द जंगल' से धमाकेदार गाना जारी, 22 साल बाद साथ झूमे अक्षय और रवीना
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से एक और धमाकेदार गाना 'दीवाने हैं' गदर मचाने आ गया है। यह फिल्म से जारी अन्य गानों में, पहला गाना है जिसमें सभी सितारे एक साथ झूमते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। उससे भी ज्यादा खास बात यह है कि गाने में अक्षय और रवीना टंडन एक साथ नाचते और गाते दिखे हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' (2004) में नजर आए थे।
गाना
जोशीले संगीत से भरपूर यह ट्रैक झूमने को करेगा मजबूर
'दीवाने हैं' गाने को अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद ने मिलकर आवाज दी है। इसका संगीत विक्रम नागी ने दिया है। बोल आनंद ने लिखे हैं और कंपोज भी उन्होंने खुद ही किया है। गाना सुनने में जोशीला और उत्सव भरे माहौल जैसा लगता है, जाे हर किसी को झूमने के लिए मजबूर कर देगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। इसमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Jungle mein chaos hai… chaos mein celebration hai… aur iss celebration mein saare #DeewaneHain! ❤️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 18, 2026
Come celebrate the chaos with us, Deewane Hain Song Out Now: https://t.co/bxoqEkFwtM#WelcomeToTheJungle, the chaos begins in cinemas from 26th June, 2026 🍿 pic.twitter.com/sLNNRwTM80