सोनू निगम ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का गाना, वीडियो देख चिंतित हुए प्रशंसक
क्या है खबर?
मशहूर गायक सोनू निगम का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो प्रशंसकों को भावुक कर रहा है। दरअसल, सर्जरी के असहनीय दर्द के बावजूद सोनू ने ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में वो साल 1949 की फिल्म 'दुलारी' से मोहम्मद रफी का गाना 'सुहानी रात ढल चुकी, न जाने तुम कब आओगे' गाते दिख रहे हैं। उनका ये जज्बा देख हर कोई दंग है।
वीडियो
दर्द में भी संगीत का आनंद- सोनू
सर्जरी के दौरान बनाए इस वीडियो के कैप्शन में सोनू ने लिखा, 'मेरे प्रिय डॉक्टर और उनकी टीम के लिए सर्जरी के दौरान दी गई एक प्रस्तुति। दर्द में भी गाना... संगीत का आनंद।'
वीडियो वायरल होते ही फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, सर्जरी की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन सोनू ने इसी साल जून में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वो नसों की एक दर्दनाक बीमारी से पीड़ित हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Sonu Nigam singing, one of the most iconic songs of Md Rafi, during his surgery:
— Star Girl (@StarGirlonFire7) August 9, 2026
♥️♥️♥️♥️♥️ pic.twitter.com/YahG8jWdMz
चिंता
सोनू का वीडियो देख चिंता में पड़े फैंस
अपने पसंदीदा गायक को इस हालत में देखकर फैंस बेहद चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
इतने असहनीय दर्द में होने के बाद भी दूसरों का मनोरंजन करने का उनका ये जज्बा लोगों का दिल जीत रहा है। हर कोई गायक के इस समर्पण और संगीत के प्रति दीवानगी की तारीफ कर रहा है।
प्रशंसक और कलाकार ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।
दर्द
सोनू ने बयां किया था अपनी बीमारी का दर्द
सोनू ने अपने पोस्ट में दर्द बयां कर कहा था, "मेरी नस दब गई है। पिछले 1 हफ्ते से मेरे कई MRI और CT स्कैन हो चुके हैं और मैं बहुत दवाइयां खा रहा हूं।"
पनी गर्दन के पास लगा पैच दिखाते हुए उन्होंने बताया कि नस दबने की वजह से उनका गला भारी महसूस हो रहा है। फिजियोथेरेपी में बहुत दर्द होता था, इसलिए अब मैं पेनकिलर ले रहा हूं। ठीक होने का ये रास्ता आसान नहीं रहा है।"