NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फर्रे' से 'फुकरे 3' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर छाएंगी ये फिल्में
    अगली खबर
    'फर्रे' से 'फुकरे 3' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर छाएंगी ये फिल्में
    इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में

    'फर्रे' से 'फुकरे 3' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर छाएंगी ये फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 24, 2023
    08:12 am

    क्या है खबर?

    नवंबर के आखिरी हफ्ते में कई फिल्में दर्शकों के बीच आ रही हैं। जहां सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' सिनेमाघरों का रुख कर रही है, वहीं OTT पर भी कई फिल्में दस्तक दे रही हैं, जिनका इंतजार सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से कर रहे थे।

    'लियो' से लेकर 'द वैक्सीन वॉर' तक का आनंद अब OTT पर उठाया जा सकता है।

    आइए जानते हैं इस हफ्ते आपके लिए क्या कुछ है खास।

    #1

    'फर्रे'

    अलीजेह की फिल्म 'फर्रे' का भले ही उस स्तर पर प्रचार नहीं हुआ, लेकिन उनकी इस फिल्म को चारों ओर से सरहाना मिल रही है। सामने आई शुरुआती समीक्षाओं में अलीजेह खूब तारीफें बटोर रही हैं।

    सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में आ गई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अलीजेह की अदाकारी आपको प्रभावित किए बिना नहीं रहेगी।

    यह फिल्म कोरियन फिल्म 'बैड जीनियस' से प्रेरित है।

    #2

    'स्टारफिश'

    टी-सीरीज के मालिक और निर्माता भूषण कुमार की छोटी बहन खुशाली कुमार 'स्टारफिश' की हीरोइन हैं और उनके साथ इसमें मिलिंद सोमन जैसे कई और कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

    मशहूर लेखक बीना नायक की प्रसिद्ध किताब 'स्टारफिश पिकल' पर आधारित फिल्म 'स्टारफिश' को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी समय से गर्म था। इसका ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

    यह फिल्म भी 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

    #3

    'लियो'

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। लोकेश कनगराज ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

    फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा और तृषा भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। 'लियो' ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई की थी।

    यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 24 नवंबर को यह नेटफ्लिक्स पर एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हो गई है।

    #4

    'फुकरे 3'

    वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट अभिनीत फिल्म 'फुकरे 3' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के अभिनय की भी खासी तारीफ हुई थी, वहीं वरुण उर्फ 'चूचा' ने भी खूब वाहवाही लूटी थी।

    अब फुकरों की टोली 23 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है। ऐसे में अगर आप यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने से चूक गए तो अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    जानकारी

    'द वैक्सीन वॉर'

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई हो, लेकिन इसे समीक्षकों से सराहना मिली है। फिल्म में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में थे। अब आप डिज्नी+हॉटस्टार पर 24 नवंबर से यह फिल्म देख सकते हें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से न आने की अपील राम मंदिर
    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025

    OTT प्लेटफॉर्म

    फिल्म 'साइलेंस 2' की शूटिंग शुरू, मनोज बाजपेयी ने वीडियो साझा कर दी जानकारी  मनोज बाजपेयी
    गिप्पी ग्रेवाल की 'कैरी ऑन जट्टा 3' ने OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, जानिए कहां देखें गिप्पी ग्रेवाल
    नेटफ्लिक्स ने किया मनोरंजन का पूरा इंतजाम, जल्द ले सकेंगे इन फिल्मों और सीरीज का मजा नेटफ्लिक्स
    'जवान' से पहले OTT पर मोटी रकम में बिकीं ये बॉलीवुड फिल्में, जानिए किसने मारी बाजी बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'टाइगर' की जोया और 'पठान' की रुबई के बीच होगी भिड़ंत? कैटरीना ने दिया जवाब  कैटरीना कैफ
    'दुल्हनिया 3' में फिर बनेगी आलिया और वरुण की जोड़ी, करण जौहर ने लगा दी मुहर करण जौहर
    सुष्मिता सेन 18 की उम्र में बनी थीं मिस यूनिवर्स, इन किरदारों से बनाई अलग पहचान  सुष्मिता सेन
    शाहरुख खान से रणवीर सिंह तक, अपनी छवि छोड़कर विलेन बने ये अभिनेता शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025