NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में
    मनोरंजन

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 18, 2022, 02:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में
    'दृश्यम 2' समेत इस वीकेंड में देखिए ये फिल्में

    वीकेंड आते ही दर्शकों का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगता है। इस वीकेंड में भी दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में कई फिल्में आ रही हैं, वहीं OTT प्लेटफॉर्म पर भी मसालेदार कंटेंट की कमी नहीं है। यदि आप भी इस वीकेंड में कुछ अच्छा देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बहुत विविधता मिलने वाली है। आइए इस वीकेंड में OTT और सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    दृश्यम 2

    सुपरस्टार अजय देवगन की 'दृश्यम 2' आज ही (18 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शुरुआती तौर पर पहले भाग की तरह इसके दूसरे भाग को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरण, अक्षय खन्ना और इशिता दत्त अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। जिन दर्शकों ने 2015 में 'दृश्यम' देखी होगी, उन्हें इसे देखने को मौका नहीं गंवाना चाहिए। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

    मिस्टर ममी

    'दृश्यम 2' के साथ रितेश देशमुख की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' आज ही बड़े पर्दे पर आई है। पहले इसकी रिलीज डेट 11 नवंबर तय की गई थी। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद और शिवा अनंत ने मिलकर फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाला है। फिल्म में रितेश के अलावा उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी नजर आई हैं। इसमें प्रेग्नेंसी और डिलीवरी को हास्यपूर्ण अंदाज में पेश किया गया है।

    गॉडफादर

    इस फेहरिस्त में सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' का नाम भी शामिल है। सिनेमाघरों में आने के बाद यह 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। फिल्म में सलमान ने कैमियो किया है। इसमें पुरी जगन्नाध और सत्य देव सहायक भूमिका में नजर आए हैं। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक राज्य के मुख्यमंत्री के निधन के बाद सत्ता हथियाने की लड़ाई शुरू होती है। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी।

    वंडर वुमन

    'वंडर वुमन' एक अंग्रेजी भाषा की फिल्म है, जो 18 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित हुई है। इसकी कहानी छह गर्भवती महिलाओं के आसपास घूमती है, जो अपने गर्भावस्था और प्रसव के बारे में नए विचारों को सामने रखती हैं। फिल्ममेकर अंजलि मेनन ने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन किया है। इस फिल्म को अंग्रेजी सहित हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में रिलीज किया गया है।

    सीता रामम

    दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम' 18 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित हुई है। इसे हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। बता दें कि यह एक तेलुगु फिल्म है, जिसे 5 अगस्त को सिनेमाघरों में लाया गया था। इसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद है कि OTT के दर्शकों को भी प्रेम कहानी पर आधारित यह फिल्म पसंद आएगी।

    धारावी बैंक

    फिल्मों के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' चर्चा में है। यह क्राइम ड्रामा सीरीज 19 नवंबर को MX प्लेयर पर प्रसारित होगी। जी स्टूडियोज ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है, जबकि समित कक्कड़ इसके निर्देशक हैं। इसमें एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती (धारावी) की कहानी को दर्शकों के बीच परोसा जाएगा। इसमें विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी, फ्रेडी दारूवाला, शांति प्रिया, सिद्धार्थ मेनन और चिन्मय मंडलेकर जैसे सितारे दिखने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    लेटेस्ट फिल्में
    दृश्यम 2
    सीता रामम फिल्म

    ताज़ा खबरें

    गूगल पेश करेगी नया ब्लर फिल्टर फीचर, सर्च में साफ नहीं दिखेंगी संवेदनशील तस्वीरें गूगल
    सिनेमाघरों में रिलीज के 42 दिन बाद ही OTT पर आएंगी फिल्में- फिल्म चैंबर केरल
    CAPF में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया सरकारी नौकरी
    उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ करने पर लड़कियों ने की लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज, नकली नोट और सिस्टम की कहानी लेकर आए शाहिद और सेतुपति शाहिद कपूर
    'ट्रायल बाय फायर' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इनकार नेटफ्लिक्स
    'ट्रायल बाई फायर' विवादों में फंसी, सीरीज पर रोक लगाने की मांग अभय देओल

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    दृश्यम 2

    चीनी समेत कई गैर-भारतीय भाषाओं में बनेंगे 'दृश्यम' के दोनों भाग, पैनोरमा स्टूडियोज ने की घोषणा अजय देवगन
    फिर दिखेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, नीरज पांडे की फिल्म में दिखेंगे साथ अजय देवगन
    अजय देवगन की 'दृश्यम 2' OTT पर हुई रिलीज, अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें अजय देवगन
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    सीता रामम फिल्म

    दुलकर सलमान-मृणाल ठाकुर की 'सीता रामम' 2 सितंबर को हिंदी में होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023