NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेखा की इन सदाबहार फिल्मों का OTT पर लें आनंद, दिल जीत लेगी उम्दा अदाकारी
    अगली खबर
    रेखा की इन सदाबहार फिल्मों का OTT पर लें आनंद, दिल जीत लेगी उम्दा अदाकारी
    इन फिल्मों में रेखा ने किया शानदार अभिनय

    रेखा की इन सदाबहार फिल्मों का OTT पर लें आनंद, दिल जीत लेगी उम्दा अदाकारी

    लेखन मेघा
    Oct 10, 2023
    08:28 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 13 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली रेखा कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

    10 अक्टूबर, 1954 को तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावली के घर जन्मी रेखा आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर अभिनेत्री की सदाबहार फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने उन्हें अपने जमाने की सबसे सफल अभिनेत्रियों के बीच पहचान दिलाई थी।

    #1

    'सावन भादो'

    रेखा ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1970 में मोहन सहगल की फिल्म 'सावन भादो' से की थी, जिसे अली रजा ने लिखा था।

    इस फिल्म में रेखा अभिनेता नवीन निश्चल के साथ नजर आई थीं, जिन्हें रेखा के किरदार चंदा से प्यार हो जाता है।

    गांव की लड़की चंदा के किरदार में रेखा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी।

    यह फिल्म MX प्लेयर पर मौजूद है।

    #2

    'उमराव जान'

    1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' रेखा की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अपनी उम्दा अदाकारी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    फिल्म में अभिनेत्री ने तवायफ उमराव जान की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके हाव-भाव ने लोगों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म के गाने इन 'आंखों की मस्ती' और 'दिल चीज क्या है' तो आज भी पसंद किए जाते हैं।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    'मुकद्दर का सिकंदर'

    1978 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म में रेखा की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ बनी थी।

    फिल्म में रेखा जोहराबाई के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

    यह उस जमाने की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार थी। इस फिल्म ने रेखा को और भी लोकप्रिय कर दिया था।

    इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

    #4

    'खून भरी मांग'

    1988 में रिलीज हुई फिल्म 'खून भरी मांग' की गिनती भी रेखा की बेहतरीन फिल्मों में होती है, जिसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।

    फिल्म में रेखा ने अपने किरदार को बखूबी निभाया था और उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    इस फिल्म में रेखा के साथ कबीर बेदी, शत्रुघ्न सिन्हा और कादर खान भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।

    इस फिल्म का आनंद पर ZEE5 पर उठा सकते हैं।

    #5

    'मिस्टर नटवरलाल'

    फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आई और दर्शकों का दिल जीत लिया।

    फिल्म को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया और इसके गाने 'परदेसिया' पर आज भी लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते हैं।

    1979 में आई राकेश कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    रेखा इनके अलावा अमिताभ के साथ फिल्म 'सुहाग', 'खून पसीना' और 'सिलसिला' में भी नजर आई थीं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश से शादी की थी, लेकिन 6 महीने बाद ही उनके पति ने आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद रेखा के विनोद मेहरा से भी शादी करने की अफवाह उड़ीं। अभिनेत्री का नाम अमिताभ के साथ भी जुड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेखा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर

    रेखा

    संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में शबाना, तब्बू, हुमा कुरैशी और रेखा के नाम की चर्चा तब्बू
    टीवी शो के प्रोमो के लिए रेखा ने निर्माताओं से वसूले पांच करोड़ रुपये- रिपोर्ट मनोरंजन
    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस OTT' से जुड़ीं रेखा? शो में यूं दर्ज करा सकती हैं अपनी मौजूदगी करण जौहर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के अनोखे विलेन हैं शक्ति कपूर, जो डराने से ज्यादा हंसाने में माहिर शक्ति कपूर
    जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ ऋषि कपूर
    जन्मदिन विशेष: विधु विनोद चोपड़ा की ये हैं सबसे कमाऊ फिल्में, एक बनी 700 करोड़ी विधु विनोद चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: ये हैं राकेश रोशन की सबसे सफल फिल्में, जानिए कहां देख सकते हैं आप राकेश रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन को मिला था 'बॉर्डर 2' का प्रस्ताव, जानें अभिनेता ने क्यों ठुकराई फिल्म कार्तिक आर्यन
    सलमान-अरिजीत ही नहीं, बॉलीवुड के ये सितारे भी झगड़े के बाद फिर बने दोस्त सलमान खान
    सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल को कैसे मिली पहली फिल्म 'दोनों'?  राजवीर देओल
    '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई' समेत ये यादगार फिल्में सिनेमाघरों में फिर से दिखेंगी विधु विनोद चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025