NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रितेश देशमुख ने इन फिल्मों में लगाया कॉमेडी का तड़का, OTT पर लीजिए मजा
    अगली खबर
    रितेश देशमुख ने इन फिल्मों में लगाया कॉमेडी का तड़का, OTT पर लीजिए मजा
    रितेश देशमुख की बेहतरीन कॉमेडी फल्में

    रितेश देशमुख ने इन फिल्मों में लगाया कॉमेडी का तड़का, OTT पर लीजिए मजा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 17, 2023
    11:59 am

    क्या है खबर?

    रितेश देशमुख अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मस्ती के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। वह हिंदी और मराठी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।

    17 दिसंबर को रितेश अपना जिन्मदिन मना रहे हैं।

    रितेश ने 'एक विलेन' जैसी क्राइम और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी रोमांटिक फिल्में की हैं, लेकिन उनके कॉमिक किरदारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

    रितेश की इन बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों का आप OTT पर मजा ले सकते हैं।

    #1

    'मस्ती' 

    रितेश की यह फिल्म 2004 में आई थी, लेकिन आज भी दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज देती है।

    फिल्म 3 पतियों की कहानी है, जो अपनी-अपनी पत्नी के साथ बेवफाई कर रहे हैं। इससे अनजान उनकी पत्नियां उन्हें दिल से प्यार करती हैं।

    अपनी सच्चाई छिपाने के फेर में तीनों दर्शकों को खूब हंसाते हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी भी थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #2

    'अपना सपना मनी मनी'

    इस फिल्म में रितेश ने लड़की के गेटअप में लोगों के दिलों में गिटार बजाई थी। फिल्म में उन्होंने किशन का किरदार निभाया था, जो किसी भी तरह से पैसे कमाने की तरकीब निकालता रहता है।

    इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, रिया सेन और कोइना मित्रा नजर आई थीं। सभी सितारों ने दर्शकों को खूब हंसाया था।

    संगीत सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'क्या कूल हैं हम' 

    इस फिल्म में रितेश ने 'कूल' बनकर दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म का निर्देशन भी संगीत सिवन ने किया था।

    फिल्म में उन्होंने करण का किरदार निभाया था, जो एक फैशन डिजाइनर है। वह अपने दोस्त राहुल के साथ दूसरों के समारोहों में खाना खाने घुसता है।

    इस फिल्म में रितेश के साथ तुषार कपूर नजर आए थे। ईशा कोप्पिकर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #4

    'हे बेबी' 

    'हे बेबी' में रितेश ने तन्मय नाम के लड़के का किरदार निभाया था, जो अपने दोस्तों के साथ रहता है।

    2007 की यह फिल्म 3 बैचलर्स की कहानी थी, जो लड़कियों के पीछे पागल रहते हैं। एक दिन उनकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब कोई उनके दरवाजे पर छोटी बच्ची छोड़कर चला जाता है। तीनों एक-दूसरे पर बच्ची का पिता होने का शक करते हैं।

    यह लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    'धमाल'

    'धमाल' फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइज में शुमार है।

    इस मल्टीस्टारर फिल्म में कई किरदार हैं, जो 10 करोड़ रुपये के एक छिपे हुए बैग को ढूंढने निकले हैं।

    इस फिल्म में रितेश ने रॉय का किरदार निभाया था, जो पैसे ढूंढने के इस सफर में दर्शकों को खूब हंसाता है। फिल्म में रितेश के साथ अरशद वारसी, संजय दत्त, जावेद जाफरी और असरानी भी मुख्य भूमिका में थे।

    यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रितेश और जेनेलिया डिसूजा की केमिस्ट्री पर्दे पर और पर्दे के पीछे काफी पसंद की जाती है। 9 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी। यह जोड़ी 'तेरे नाल लव हो गया', 'तुझे मेरी कसम' जैसी फिल्मों में नजर आई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    रितेश देशमुख

    ताज़ा खबरें

    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट
    दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को करते हैं फॉलो शाहरुख खान
    शाहरुख खान ने हासिल किए हैं ये सर्वोच्च सम्मान, सोने के सिक्के पर भी नाम शाहरुख खान
    शाहरुख खान हैं करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक, जानिए उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' की कीमत  शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: प्राकृतिक सुंदरता का बेहतरीन उदाहरण हैं तब्बू, जानिए उनकी खूबसूरती का राज तब्बू

    रितेश देशमुख

    इन पांच अभिनेताओं ने बॉलीवुड फिल्मों में निभाए हैं ट्रिपल रोल बॉलीवुड समाचार
    तमन्ना भाटिया के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं रितेश देशमुख बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्म में शाहिद कपूर निभा सकते हैं छत्रपति शिवाजी का किरदार मुंबई
    शशांक घोष की नेटफ्लिक्स की फिल्म से डिजिटल डेब्यू करेंगे रितेश देशमुख- रिपोर्ट मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025