NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लियो' से पहले घर बैठे देखिए थलापति विजय की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया शोर
    अगली खबर
    'लियो' से पहले घर बैठे देखिए थलापति विजय की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया शोर
    'लियो' से पहले देखिए थलापति विजय की ये फिल्में

    'लियो' से पहले घर बैठे देखिए थलापति विजय की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया शोर

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 19, 2023
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ दिनों से साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय और उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 'लियो' ने सोशल मीडिया पर अपना कब्जा किया हुआ है।

    फिलहाल फिल्म का हिंदी पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को कई भाषाओं में रिलीज होगी। यही वजह है कि हिंदी भाषी दर्शक भी इसे लेकर बड़े बेसब्र हैं।

    आइए विजय की इससे पहले आईं सुपरहिट फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठे-बैठे उठा सकते हैं।

    #1

    'मास्टर'

    2021 में आई थलापति की फिल्म 'मास्टर' का निर्देशन जाने-माने निर्देशक लोकेश कनगराज ने किया था। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। फिल्म में विजय और विजय सेतुपति की टक्कर देखने को मिली थी।

    मालविका मोहनन इस फिल्म की हीरोइन थीं।

    लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर से अपने खाते में करीब 300 करोड़ रुपये जोड़े थे।

    फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई। अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका हिंदी वर्जन भी मौजूद है।

    #2

    'मर्सल'

    यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का निर्देशन कर चुके एटली के निर्देशन में बनी थी और 2017 में दर्शकों के बीच आई थी।

    यह विजय की पहली फिल्म थी, जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी एटली ने केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर लिखी थी।

    फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु, नित्या मेनन और काजल अग्रवाल थीं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का लुत्फ आप यूट्यूब पर उठा सकते हैं।

    #3

    'बिगिल'

    इस फिल्म का निर्देशन भी एटली ने किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी थी।

    इस फिल्म में विजय के साथ नयनतारा नजर आई थीं, वहीं जैकी श्रॉफ भी इसमें एक अहम भूमिका में थे। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म फुटबॉल पर आधारित है। इसके संगीतकार एआर रहमान थे।

    यूट्यूब पर हिंदी और तमिल भाषा में फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #4

    'थुप्पक्की'

    विजय की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली थी। इस फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। इसकी लोकप्रियता का अदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हिंदी में 'हॉलिडे' नाम से इसका रीमेक बन चुका है, जिसके हीरो अक्षय कुमार थे।

    इसका हिंदी वर्जन भी आपको यूट्यूब पर मिलेगा।

    #5

    'सरकार'

    एआर मुरुगादॉस की इस पॉलिटिकल एक्शन फिल्म में विजय के साथ कीर्ति सुरेश नजर आई थीं।

    इसमें एक ऐसे NRI की कहानी को दिखाया गया , जो चुनाव में वोट डालने के लिए अमेरिका से भारत आता है, लेकिन यहां आने के बाद उसे पता चलता है कि उसका वोट पहले ही किसी ने डाल दिया है।

    इसके बाद वह जनता के बीच चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाता है।

    यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विजय ने बाल कलाकार के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया, जबकि बतौर लीड अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी। उन्होंने इंटरनेशनल अचीवमेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

    पोल

    आप विजय की फिल्म 'लियो' कहां देखना पसंद करेंगे?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    थलापति विजय पर केस दर्ज, फिल्म 'लियो' से जुड़ा है मामला थलापति विजय पर केस दर्ज, फिल्म 'लियो' से जुड़ा है मामला
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने केरल में रचा नया कीर्तिमान, 'RRR' भी छूटी पीछे थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने केरल में रचा नया कीर्तिमान, 'RRR' भी छूटी पीछे
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    थलापति विजय
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    'बिग बॉस OTT 3' की विजेता सना मकबूल इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती बिग बॉस OTT
    बारिश में खराब हो सकता है कार का पेंट, इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव मानसून
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खारिज किया वरिष्ठ चिकित्सक का निलंबन, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कार्रवाई  गोवा
    ट्यूबलेस या ट्यूब वाले टायर में से कौनसा है बेहतर? जानिए फायदे और नुकसान  कार

    थलापति विजय

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? मनोरंजन
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    क्या साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म से बाहर हो गईं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  दुलकर सलमान
    बॉक्स ऑफिस: दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  दुलकर सलमान
    फिल्म 'वृषभ' से सामने आया मोहनलाल की लुक, शनाया कपूर भी दिखेंगी मोहनलाल
    महेश बाबू और एसएस राजामौली की 'SSMB29' का हिस्सा बनेंगे हॉलीवुड सितारे, लेखक ने की पुष्टि  महेश बाबू

    आगामी फिल्में

    यामी गौतम ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान  यामी गौतम
    अभिनेता लक्ष्य लालवानी के हाथ लगी धर्मा प्रोडक्शंस की दूसरी फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस
    अनुपम खेर ने किया अपनी 540वीं फिल्म का ऐलान, 'कैलोरी' है नाम  अनुपम खेर
    'जवान': रिलीज से पहले टि्वटर पर तेज हुई फिल्म को बायकॉट करने की मांग, जानिए कारण जवान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025