Page Loader
पेरिस फैशन वीक में पहली बार नजर आईं आलिया भट‌्ट ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो
आलिया भट्ट पहुंचीं पेरिस फैशन वीक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

पेरिस फैशन वीक में पहली बार नजर आईं आलिया भट‌्ट ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो

Sep 24, 2024
10:27 am

क्या है खबर?

पेरिस फैशन वीक 2024 का आगाज हो गया है। इस बार भारत से आलिया भट्ट भी इसका हिस्सा बनीं। इसके चलते वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पेरिस फैशन वीक में पहुंचते ही आलिया ने सबका दिल जीत लिया। वह एक बिल्कुल जुदा अवतार में नजर आईं। आलिया के जोश और उनके आत्मविश्वास की हर कोई तारीफ कर रहा है। रैंप वॉक का उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आकर्षण

आलिया ने खींचा सबका ध्यान

आलिया इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं। वजह यह कि उन्हें पेरिस फैशन वीक में पहली बार देखा गया। यही वजह है कि उनकी एंट्री को लेकर हर कोई बेहद उत्साहित नजर आ रहा था। आलिया ने रैंप पर अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी और उनका लुक लोगों को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर रैंप वॉक करते हुए आलिया की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह दर्शकों को फ्लाइंग किस करती दिख रही हैं।

प्रचार

लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही थीं आलिया

हाल ही में आलिया को लोरियल पेरिस का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। पेरिस फैशन वीक में वह इसी ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। मैटेलिक सिल्वर ऑफ शोल्डर जंप सूट में आलिया का अंदाज देखने लायक था। अपने प्रशंसकों का प्यार देख मंत्रमुग्ध हुईं आलिया की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया पेरिस आई थीं। उन्हें अपने पति रणबीर कपूर संग पेरिस की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

चर्चा

ऐश्वर्या राय ने भी बिखेरा जलवा

उधर पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या राय भी खूब वाहवाही लूट रही हैं। उनका अंदाज भी प्रशंसकों को खूब भाया। ऐश्वर्या राय ने लरहराते बालों के साथ जब एंट्री की तो हर किसी की निगाहें उन पर थम गईं। प्रशंसकों का कहना है कि लाल रंग के गाउन में ऐश बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रैंप पर वॉक खत्म कर 'नमस्ते' के साथ सबका अभिवादन किया। ऐश के वीडियो पर भी लोग भर-भरके प्यार लुटा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

रैंप वॉक करतीं ऐश्वर्या राय

आगामी फिल्में

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया की फिल्म 'जिगरा' इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता वेदांग रैना नजर आने वाले हैं, जिन्होंने फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा आलिया के खाते से निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' जुड़ी है। इस फिल्म में विक्की कौशल और रणबीर कपूर उनके साथ दिखाई देंगे। YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' और फिल्म 'जी ले जरा' भी उनके पास है।

जानकारी

पेरिस फैशन वीक के बारे में

पेरिस फैशन वीक की शुरुआत न्यूयॉर्क से होती है, उसके बाद लंदन, फिर मिलान और यह पेरिस में जाकर समाप्त होता है। इसमें कई बड़े फैशन हाउस, ब्रांड और डिजाइनरों के कलेक्शन देखने को मिलते हैं।'फैशन वीक' आयोजित करने वाला न्यूयॉर्क पहला शहर था।