विवेक ओबेरॉय-नित्या मेनन की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज ग्रे' की रिलीज तारीख तय, देखें पोस्टर
क्या है खबर?
विवेक ओबेरॉय अपनी नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज ग्रे' लेकर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ नित्या मेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अंकुर पजनी और विशाल रंजन मिश्रा के निर्देशन में बनी यह एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर-ड्रामा है, जिसका पहला आधिकारिक पोस्टर भी जारी हो गया है। यह विवेक और नित्या की साथ में पहली फिल्म होगी। आशीष विद्यार्थी और श्रेया शर्मा भी इसमें नजर आएंगे। इसका निर्माण वेवबैंड प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है।
पोस्टर और रिलीज
डार्क लुक में नजर आए विवेक और नित्या
फिल्म का पोस्टर बेहद डार्क, थ्रिल और साइकोलॉजिकल थीम पर आधारित है, जिसमें विवेक और नित्या के चेहरों को जोड़कर एक सिंगल चेहरे के रूप में दिखाया गया है। यह धोखा, मर्डर मिस्ट्री और इंसानी दिमाग के काले पहलुओं का संकेत देता है।
इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो बड़े धोखे और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बीच फंसा है। इस किरदार को विवेक निभा रहे हैं।
फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
VIVEK OBEROI - NITHYA MENEN: 'MR & MRS GREY' RELEASE DATE ANNOUNCED... A tale of secrets, suspense, and unexpected twists... #MrAndMrsGrey arrives in cinemas on 11 Dec 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2026
The film stars #VivekAnandOberoi, #NithyaMenen, #AshishVidyarthi, and #ShreyaSharma.
Ditected by Ankur… pic.twitter.com/BLZFncWK7d