LOADING...
बंगाल में रिलीज हो रही विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स', जानिए कब देख सकेंगे
राज्य में प्रदर्शित होगी 'द बंगाल फाइल्स'

बंगाल में रिलीज हो रही विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स', जानिए कब देख सकेंगे

May 07, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' सितंबर, 2025 में रिलीज हुई थी। हालांकि पश्चिम बंगाल में इसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसकी रिलीज को बैन कर दिया गया था। अब दर्शकों के पास राज्य में इस फिल्म को देखने का एक सुनहरा मौका आने वाला है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मई को कोलकाता के सिनेमाघर में 'द बंगाल फाइल्स' को प्रदर्शित किया जा रहा है।

रिलीज

कोलकाता के इस सिनेमाघर में रिलीज होगी फिल्म

'द बंगाल फाइल्स' को प्रिया सिनेमाज के अरिजीत दत्ता प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा, "एक सेंसर की हुई फिल्म बंगाल में पार्टी के फरमान के कारण रिलीज नहीं हो सकी। एक भी सिनेमाघर इसे प्रदर्शित नहीं कर सका, जबकि बाकी भारत ने इसे देखा। मुझे खुशी है कि बंगाल आखिरकार इसे देख पाएगा।" उन्होंने वितरक सतदीप साहा के हवाले से आगे कहा, 'सिर्फ कोलकाता ही नहीं, हम पूरे बंगाल में सिनेमाघरों की एक सूची पर काम कर रहे हैं।'

पाेस्ट

विवेक अग्निहोत्री ने मुश्किल वक्त को किया था याद

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद, अग्निहोत्री ने पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे राज्य में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च को रोका गया उनपर हमले किए गए थे। बंगाल में न सिर्फ उनके खिलाफ FIR दर्ज हुईं, बल्कि उनका बहिष्कार तक कर दिया गया। इस कारण वह राज्यपाल से अपना पुरस्कार तक लेने नहीं जा सके थे। उन्होंने कहा था कि अब बंगाल के लोग सिर ऊंचा करके चल सकेंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए विवेक अग्निहोत्री का पोस्ट

Advertisement