Loading...
मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने मुंबई में खरीदे 4 अपार्टमेंट, चुकाए इतने करोड़
विशाल मिश्रा ने इतने करोड़ में मुंबई में खरीदे 4 अपार्टमेंट

मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने मुंबई में खरीदे 4 अपार्टमेंट, चुकाए इतने करोड़

Nov 02, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने मुंबई के अंधेरी इलाके में 4 अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन सभी का कुल क्षेत्रफल 4,000 वर्ग फुट से अधिक बताया जा रहा है। इस संपत्ति के लिए विशाल ने कुल 22.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अपार्टमेंट के साथ उन्हें 3 पार्किंग भी मिली है। इस सौदे के लिए गायक ने 1.33 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

सौदा

कब हुआ ये सौदा

CRE मैट्रिक्स द्वारा हासिल किए गए संपत्ति रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, ये अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की 'ओबेरॉय स्काई हाइट्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' में हैं।

ये सौदे 26 अक्टूबर, 2026 को रजिस्टर किए गए थे। इसके साथ ही दस्तावेजों से पता चला है कि ये संपत्तियां 4 विक्रेताओं से खरीदी गई थीं।

यह सौदा दिखाता है कि मुंबई के इस रियल एस्टेट बाजार में सितारों को अभी भी घर काफी भा रहे हैं।

खरीद

सौदे में सबसे बड़ी खरीद रही इस फ्लैट की

इस सौदे में सबसे बड़ी खरीद 2 अपार्टमेंट की रही, जिन्हें मिलाकर 2 मंजिलों में फैला डुप्लेक्स बनाया गया है।

विशाल ने इसे 9.30 करोड़ रुपये में खरीदा। दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल 1,640.63 वर्ग फुट है।

इसके अलावा उन्होंने 4.27 करोड़ रुपये में 880.27 वर्ग फुट और 4.02 करोड़ रुपये में 971 वर्ग फुट का एक-एक और अपार्टमेंट खरीदा है। बिक्री के दस्तावेजों में 2 छतों का भी जिक्र है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कौन हैं विशाल?

बता दें विशाल एक गायक और कंपोजर हैं। उन्हें फिल्म 'कबीर सिंह' के गाने 'कैसे हुआ' से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'पहले भी मैं' (एनिमल), 'जानिए', 'मांझा', 'खूबसूरत' (स्त्री 2) और 'नाचो नाचो' (RRR) जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए।

ADVERTISEMENT