Page Loader
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर
विशाल भारद्वाज ने मुंबई में खरीदा नया घर (तस्वीर: ट्विटर/@VishalBhardwaj)

फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर

Oct 15, 2022
12:53 pm

क्या है खबर?

कई फिल्मों के जरिए अपनी धाक जमा चुके दिग्गज फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है।

खबरों की मानें तो उन्होंने 19.5 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट लिया है। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा इलाके में यह आशियाना खरीदा है।

विशाल के इस नए घर में तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट

विशाल के परिवार ने चुकाई 1.17 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी

इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, विशाल का यह नया घर 21वीं मंजिल पर स्थित है। उनका यह अपार्टमेंट 2,056 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी को विशाल ने अपने अलावा पत्नी रेखा भारद्वाज और बेटे आसमान भारद्वाज के नाम से लिया है।

विशाल के परिवार ने इस घर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

उनके इस अपार्टमेंट में तीन कारों के पार्किंग की व्यवस्था है।

जानकारी

10 अक्टूबर को हुआ प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

इस प्रॉपर्टी के संबंध में लेनदेन की प्रक्रिया को 7 अक्टूबर को अंतिम रूप दिया गया। खबरों की मानें तो विशाल ने अपने अपार्टमेंट की रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर को कराई है। हालांकि, इस संबंध में विशाल ने कोई आधिकारिक जानकरी नहीं दी है।

प्रॉपर्टी

हाल में कई कलाकारों ने मुंबई में लिया आशियाना

बॉलीवुड सितारे रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करते हैं। हाल में प्रोड्यूसर और निर्देशक आनंद एल राय ने मुंबई में 40 करोड़ रुपये में एक डुप्लेक्स खरीदा है।

इससे पहले माधुरी दीक्षित ने मुंबई में 49 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह और राजकुमार राव भी हाल में नए घर के मालिक बने हैं।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं विशाल

विशाल ने 'ओमकारा', 'इश्किया', 'कमीने' और 'माचिस' जैसी यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है।

वह आगामी फिल्म 'खुफिया' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें अली फजल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वह अपने बेटे आकाश के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुत्ते' का भी निर्माण कर रहे हैं।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और राधिका मदान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

पोल

विशाल भारद्वाज की 'खुफिया' और 'कुत्ते' में से आप कौन-सी फिल्म देखना चाहेंगे?