NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात
    अगली खबर
    फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात
    'कुत्ते' के निर्देशक आसमान भारद्वाज के बारे में क्या बोले अर्जुन कपूर?

    फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, निर्देशक आसमान भारद्वाज को लेकर कही ये बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 13, 2022
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कई अन्य फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। इनमें से एक है, 'कुत्ते'। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज कर रहे हैं।

    एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और आसमान के काम के बारे में बात की।

    उन्होंने बताया कि किस तरह आसमान अपने पिता से अलग हैं।

    आसमान भारद्वाज

    अपने पिता की नकल नहीं कर रहे आसमान- अर्जुन

    मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि वह आसमान से मजाक में कहते हैं कि बाप ने 'कमीने' बनाई और बेटा 'कुत्ते' बना रहा है।

    अर्जुन, आसमान की इस बात से प्रभावित हैं कि वह अपने पिता की नकल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता विशाल से सीखा है। दोनों के कई गुण मिलते हैं।

    अर्जुन ने बताया कि वह आसमान की अनोखी आवाज के कारण इस प्रोजेक्ट के लिए आकर्षित हुए।

    कुत्ते फिल्म

    'कुत्ते' में नजर आएंगे ये सितारे

    आसमान 'कुत्ते' से निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

    इस थ्रिलर फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू और राधिका मदान नजर आएंगे।

    इस फिल्म को विशाल भारद्वाज और लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। बीते साल एक टीजर के साथ फिल्म की घोषणा की गई थी। फिल्म की घोषणा के साथ विशाल ने कहा था कि वह ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि आसमान इसमें क्या करते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। वह 'मकबूल', 'ओमकारा', 'सात खून माफ', 'कमीने', 'रंगून', 'पटाखा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    पिछले साल हुई थी 'कुत्ते' की घोषणा

    Instagram post

    A post shared by vishalrbhardwaj on July 13, 2022 at 4:01 pm IST

    जजमेंट

    "जजमेंट से डर नहीं लगता"

    एक अन्य इंटरव्यू में अर्जुन ने अपनी आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि हर फिल्म में लोग आपके प्रति धारणा बना लेते हैं।

    उन्होंने कहा, "एक अभिनेता को हर फिल्म में लोग जज करते हैं। पब्लिक फिगर होने के नाते हर रोज आपको जज किया जाता है इसलिए जजमेंट से मुझे डर नहीं लगता।"

    अर्जुन आगे कहते हैं कि उन्हें लगता है कि वह चाहते हैं कि उनकी गलत आलोचना न हो जिसके वे हकदार नहीं हैं।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन

    अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

    वह अजय बह्ल की फिल्म 'द लेडी किलर' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।

    इसके अलावा अर्जुन ने 'मेरी पत्नी का रीमेक' साइन की है। इस फिल्म में अर्जुन, रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर बॉलीवुड समाचार
    'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण बॉलीवुड समाचार
    वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा बॉलीवुड समाचार
    मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक से माफी न मांगने पर जावेद अख्तर ने दी थी धमकी- कंगना रनौत कंगना रनौत
    बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव सेलिब्रिटी गॉसिप
    असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार करण जौहर
    गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे करण जौहर

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत के म्यूजिक वीडियो 'दिल है दीवाना' का टीजर रिलीज सोनाक्षी सिन्हा
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' का ट्रेलर हुआ रिलीज मनोरंजन
    अर्जुन और परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज मुंबई
    कोरोना के कारण सैफ की 'भूत पुलिस' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    लीक हुआ शमशेरा का पोस्टर, सामने आया रणबीर कपूर का पहला लुक बॉलीवुड समाचार
    दिवाली पर आएगी अक्षय कुमार की 'रामसेतु', रिलीज डेट जारी अक्षय कुमार
    मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025