LOADING...
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर ऐसे थिरके शाहरुख खान और रणवीर सिंह, वायरल हो गया वीडियो
अनंत अंबानी की पार्टी में जमकर नाचे शाहरुख खान और रणवीर सिंह

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर ऐसे थिरके शाहरुख खान और रणवीर सिंह, वायरल हो गया वीडियो

Apr 12, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी के बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के उत्तराधिकारी अनंत अंबानी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर समां बांधा। इस भव्य जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह गायक कैलाश खेर के मशहूर गाने 'बम लहरी' पर मस्ती में थिरकते नजर आ रहे हैं। उनकी इस शानदार जुगलबंदी और जाेश ने पार्टी की रौनक बढ़ा दी, जो प्रशंसकों को खूब भा रही है।

डांस

शाहरुख, रणवीर और पूरे अंबानी परिवार ने जमकर किया डांस

अनंत के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कैलाश अपने गाने 'बम लहरी' पर लाइव परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस गाने की धुन पर शाहरुख और रणवीर सिंह के साथ-साथ गौरी खान, ईशा अंबानी, नीता अंबानी, अनंत, राधिका मर्चेंट और वीर पहाड़िया भी पूरी मस्ती में थिरकते दिखे। कैलाश की दमदार आवाज और बॉलीवुड दिग्गजों के इस बेपरवाह डांस ने पार्टी के माहौल को बेहद यादगार बना दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

जश्न

अनंत ने वंतारा रेस्क्यू सेंटर में काटा था केक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत ने अपना जन्मदिन जामनगर स्थित वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र 'वंतारा' में मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने वहां केक काटा, जहां अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी शिरकत की। वन्यजीवों के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले अनंत का ये जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा और अब इस पार्टी के अंदर के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Advertisement