फराह के साथ टूटी शादी पर विंदू दारा सिंह बोले- हज के बाद वो बदल गईं
क्या है खबर?
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने 1996 में अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज से शादी की थी, लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया। अब सालों बाद विंदू ने अपनी असफल शादी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मतभेदों ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया था। विंदू के मुताबिक, सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रा करने के बाद फराह के धर्म के प्रति नजरिए में बदलाव आया, जिसने उनके रिश्ते पर असर डाला।
याद
विंदू ने किया पिता की इस बात को याद
विंदू ने कहा, "हज के बाद वो बदल गईं, तभी लोग कहते हैं हिंदू-मुस्लिम की शादी नहीं होनी चाहिए। पिता जी ने भी कहा था। हज से आने के बाद उन्हें मान लिया गया था कि हिंदू धर्म को नहीं बल्कि इस्लाम धर्म को मानना है।"
विंदु ने बताया कि फराह का मानना था कि सभी धर्मों के लोग मूल रूप से हिंदू धर्म से ही निकले हैं।
खुलासा
पहले फराह नजरिया था बिल्कुल अलग- विंदू
विंदू ने कहा कि फराह के अनुसार, हिंदू धर्म ही मूल धर्म था और उस समय इस्लाम का अस्तित्व नहीं था। विंदू ने यह भी बताया कि पहले फराह बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं थीं और हिंदू धर्म को लेकर उनका नजरिया बिल्कुल सामान्य था।
उन्होंने आगे कहा, "हमारे यहां धर्म जैसी कोई चीज नहीं थी, लेकिन जब वह वहां से वापस आईं, तब उनमें बदलाव आ गए और मतभेद पैदा हो गए।"
तारीफ
विंदू ने फराह को बताया एक अच्छी मां
विंदु कहते हैं, "पहले जिस आधार पर प्यार से शादी हुई थी, फिर वो गड़बड़ होने लगी तो मियां-बीवी में जब लड़ाई होती है, या तो सही कर लो या दूर हो जाओ, क्योंकि लड़ाई झगड़े का फायदा नहीं है।"
फराह के साथ अपनी शादी को प्यार भरा बताते हुए उन्होंने कहा, "हमने साथ में कई खूबसूरत साल बिताए और हमारा एक बेटा है।" उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी की तारीफ भी की और उन्हें एक बहुत अच्छी मां बताया।
जानकारी
विंदू और फराह ने कर ली दूसरी शादी
फराह से तलाक के बाद विंदू ने साल 2006 में पूर्व रूसी मॉडल और उद्यमी दीना उमरोवा से शादी कर ली। वहीं फराह ने साल 2003 में सुमित सैगल से दूसरी शादी कर ली।