जेसन संजय की 'सिग्मा' देखने सिनेमाघर पहुंची विजय की पत्नी संगीता, बेटी भी रही मौजूद
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस खास मौके पर उन्हें अपने परिवार का पूरा समर्थन मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम अपने बेटे की फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करती दिखीं। इस दौरान जेसन की बहन दिव्या साशा भी अपनी मां के साथ मौजूद रहीं। दोनों फिल्म का फर्स्ट-शो देखने पहुंची थीं।
वीडियो
जेसन के खास पल में शामिल हुईं मां और बहन
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, संगीता और दिव्या को एक सिनेमाघर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान जब वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कीं, तो संगीता भी मुस्कुराती हुई दिखीं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उन्हें सिनेमाघर के अंदर बेटे जेसन को गले लगाते हुए दिखाया गया है।
इस मौके पर संगीता साधारण बेज रंग का कुर्ता-सलवार पहने थीं, जबकि उनकी बेटी ने कैजुअल टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Jason Sanjay , Divya With Sangeetha Left after watching #Sigma FDFS 🍿 pic.twitter.com/SxlLcL0hiA
— Arun Vijay (@AVinthehousee) October 2, 2026
प्रतिक्रिया
पिता विजय को लेकर क्या बोले थे जेसन?
हाल ही में, जेसन ने अपनी फिल्म 'सिग्मा' को लेकर विजय की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी।
उन्होंने कहा था कि उनके पिता एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं, जो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले समय लेना पसंद करते हैं। वह जवाब देने से पहले 10 सेकंड का समय लेते हैं।
जेसन ने उम्मीद जताई थी कि उनके पिता को 'सिग्मा' पसंद आएगी और उन्हें उन पर गर्व महसूस होगा।