विजय सेतुपति सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर मचाएंगे धूम, 5 भाषाओं में आ रही 'बत्था'
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म 'बत्था' अपने शानदार OTT रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जिससे प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म को 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे खूब प्यार मिला था। OTT रिलीज के बाद ये और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी। 'बत्था' को 5 भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम शामिल हैं।
फिल्म
क्या है 'बत्था' की कहानी?
'बत्था' एक एक्शन-कॉमेडी और ड्रामा से भरी फिल्म है, जिसका निर्देशन बालाजी थरनीथरन ने किया है। ये साल 1986 में मद्रास के रहने वाले एक खूंखार स्थानीय गैंगस्टर की है।
एक बच्चा उन्हें बाथरूम में बंद कर देता है, जहां से फिल्म नया मोड़ लेती है। फिल्म में विजय के साथ-साथ लिजोमोल जोस, संथी बालचंद्रन और बेबी सहस्र श्री जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।
'बत्था' के निर्माता मुराद खेतानी, एटली, प्रिया एटली, आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें फिल्म का पोस्टर
You’re not ready for Baththa’s rampage 😎🔥 pic.twitter.com/zYiojr90Ry
— Netflix India South (@Netflix_INSouth) October 25, 2026