LOADING...
मणिरत्नम की फिल्म में बनेगी विजय सेतुपति-साई पल्लवी की जोड़ी?
मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगे विजय सेतुपति-साई पल्लवी

मणिरत्नम की फिल्म में बनेगी विजय सेतुपति-साई पल्लवी की जोड़ी?

Mar 18, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार विजय सेतुपति को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेता अपनी अगली परियोजना के लिए दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम के साथ दोबारा जुड़ रहे हैं। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अभिनेता के साथ साई पल्लवी मुख्य किरदार में होंगी। परियोजना का निर्माण मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से होने की उम्मीद है। इससे पहले, विजय और मणिरत्नम फिल्म 'चेक्का चिवंथा वानम' (2018) में साथ काम कर चुके हैं।

शूटिंग

गर्मियों में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग 2026 की गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। फरवरी में, एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने पुष्टि की थी कि वह एक नई परियोजना के लिए मणिरत्नम के फिर से काम कर रहे हैं। उनके द्वारा ऐलान किए जाने के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।

संगीत

साई अभ्यंकर दे सकते हैं फिल्म में संगीत

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मणिरत्नम इस परियोजना में युवा संगीतकार साई अभ्यंकर को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, पिछले 3 दशकों में दिग्गज निर्देशक ने मुख्य रूप से एआर रहमान के साथ काम किया है, लेकिन अब शायद वह संगीत के मामले में कुछ नया करने के इच्छुक हैं। अभ्यंकर को उनके लोकप्रिय तमिल इंडी-पॉप गाना 'कच्ची सेरा' (2024) से पहचान मिली थी। वर्तमान में वह अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' में अपना सहयोग दे रहे हैं।

Advertisement