LOADING...
विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप', आप भी आजमा सकते हैं अपनी किस्मत!
विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thedeverakonda)

विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप', आप भी आजमा सकते हैं अपनी किस्मत!

Jan 08, 2023
04:30 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपने 100 प्रशंसकों को पांच दिन की हॉलीडे ट्रिप पर मनाली भेजने वाले हैं। दरअसल, अभिनेता हर साल क्रिसमस के मौके पर 'हैशटेग देवरसेंटा' के तहत में अपने प्रशंसकों को कोई न कोई तोहफा जरूर देते हैं। इस साल अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को ट्रिप पर भेजने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि इस ट्रिप के लिए आप भी अपनी किस्मत आजमा कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।

जानकारी

ऐसे फाइनल हुआ डेस्टिनेशन

दरअसल, कुछ दिन पहले विजय ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस ट्रिप की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने फैंस से हॉलीडे डेस्टिनेशन का सुझाव मांगा था, जिसके बाद उनके कमेंट सेक्शन में लोगों के रिप्लाईज की बाढ़-सी आ गई। किसी ने कहा माउंटेंस ऑफ इंडिया तो किसी ने कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया। इन सब विकल्पों को देखने और समझने के बाद विजय ने माउंटेंस ऑफ इंडिया के तहत खूबसूरत वादियों के शहर मनाली को फाइनल किया।

जानकारी

आवेदन करने के लिए करना होगा यह काम

विजय ने आज वीडियो जारी कहा, "यह देवरसेंटा अपडेट है। मैंने आपको बताया था कि मैं अपने 100 प्रशंसकों को पेड हॉलीडे ट्रिप पर भेजूंगा। मैंने आपको पहाड़ों पर भेजने का फैसला किया है। मैं आप में से 100 लोगों को मनाली की पांच दिवसीय यात्रा पर भेजने वाला हूं। यदि आप भी इस ट्रिप पर चलना चाहते हैं तो मेरे डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर जाकर गूगल फॉर्म भर दें।"

Advertisement

जानकारी

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

विजय ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का भी विवरण दिया है। विजय ने कहा कि इस ट्रिप के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18+ है। बता दें, सबकी उम्र को वैरिफाई करने के लिए गूगल फॉर्म्स में आपके आधार कार्ड का नंबर भी मांगा गया है। गौरतलब है कि आवेदन करने वाले सभी प्रशंसकों में से किन्हीं 100 को ही इस ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों में नजर आएंगे विजय

विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार पैन-इंडिया फिल्म 'लाइगर' में देखा गया था। बता दें, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वे साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Advertisement