LOADING...
रश्मिका मंदाना से शादी के बाद विजय देवरकोंडा का फैसला, छात्रों के लिए करेंगे ये काम 
विजय देवरकोंडा छात्रों के लिए करेंगे ये काम

रश्मिका मंदाना से शादी के बाद विजय देवरकोंडा का फैसला, छात्रों के लिए करेंगे ये काम 

Mar 03, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। 2 मार्च को अभिनेता अपनी पत्नी और परिवार के साथ अपने गृह नगर थुम्मनपेटा, तेलंगाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए घर में गृहप्रवेश किया और सत्यनारायण की पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों के फैंस भारी संख्या में उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उनसे बातचीत करते हुए विजय ने अहम फैसला लिया जिसके तहत उन्होंने छात्रों को छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया।

योजना

9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, विजय ने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट के जरिए तेलंगाना के अचमपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। अभिनेता ने बताया कि इस पहल का मकसद छात्रों की शिक्षा में सहयोग करना और बिना आर्थिक बोझ उठाए उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। अभिनेता ने अपने गांववासियों से वादा किया कि वह उनसे मिलने नियमित रूप से यहां आते रहेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

विजय देवरकोंडा के फैसले पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

उधर विजय के इस फैसले पर लोग भी अपना पूरा समर्थन जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अगर अगले 30 सालों में आप मुख्यमंत्री बन जाएं, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप "सच्चे अर्थों में हीरो" हो।' बता दें, रश्मिका और विजय 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन देने जा रहे हैं जिसमें सिनेमा जगत के सितारे और अन्य कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

Advertisement