रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा ट्रोलर्स पर भड़के, बोले- हम बेहद खुश, बाकी भाड़ में जाएं
क्या है खबर?
'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बनने के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लोगों के निशाने पर हैं। कुछ ने सोशल मीडिया पर अभिनेता को 'रेड फ्लैग' बताया, तो कुछ ने अभिनेत्री को उन्हें छोड़ने की सलाह तक दे दी। हाल ही में, रश्मिका ने एक पोस्ट लिखकर अपने रिश्ते पर सफाई दी और लोगों का मुंह बंद करवाया था। वहीं, अब विजय ने भी अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत झलकियां साझा कर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
बचाव
विजय ने अपने रिश्ते का बचाव किया और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी
तेलुगु अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी औरत। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक जिसे मैंने बिल्कुल सही निभाया। जो लोग परेशान हैं, हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुशकिस्मत हूं। अगर मैं और वह दुनिया के खिलाफ हैं- तो ठीक है। उन सभी को खूब प्यार जो प्यार और खुशी से जीने की सादगी का जश्न मनाते हैं। बिना किसी दया या सम्मान के, बाकी सब भाड़ में जाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#VijayDeverakonda responds to the online trolls criticising him and #RashmikaMandanna following their #KoffeeWithKaran episode, declaring that they are 'gloriously happy' and that if it’s them against the world, so be it. #Celebs #Trending pic.twitter.com/4ms6NIR8iY
— Filmfare (@filmfare) October 26, 2026
विवाद
क्यों लोगों के निशाने पर आए विजय और रश्मिका?
यह विवाद करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' से शुरू हुआ, जहां विजय ने खुलासा किया था कि रश्मिका ने उन्हें एक साल में 100 बार शादी के लिए प्रपोज किया था।
इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय को 'कंट्रोलिंग' और 'रेड फ्लैग' कहकर ट्रोल किया जाने लगा।
हालांकि, अभिनेत्री ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करते हुए कहा कि वह विजय को 1,000 बार प्रपोज करेंगी, क्योंकि वह और विजय एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।