NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गूगल के अनुसार दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल हैं विद्युत जामवाल
    अगली खबर
    गूगल के अनुसार दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल हैं विद्युत जामवाल

    गूगल के अनुसार दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल हैं विद्युत जामवाल

    लेखन नेहा शर्मा
    May 31, 2021
    11:45 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता विद्युत जामवाल अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब वह फिर इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

    विद्युत अक्सर सोशल मीडिया पर अपने एक्शन वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद विद्युत के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

    दरअसल, गूगल के अनुसार उनका नाम दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल है।

    आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    कामयाबी

    विद्युत ने शेयर किया गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट

    विद्युत ने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा किया है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि उनका नाम जेट ली, जैकी जैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल है।

    इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर विद्युत ने लिखा, 'जय हिंद, कलरीपायट्टु।'

    यह तस्वीर गूगल पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल कलाकार सर्च करने के बाद सामने आई है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    विद्युत का इंस्टा पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by mevidyutjammwal on May 31, 2021 at 11:43 am IST

    शुभकामनाएं

    सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे विद्युत को बधाई

    विद्युत के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। बॉलीवुड सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    जैसे ही विद्युत ने यह पोस्ट किया, प्रशंसक उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े।

    एक यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर बहुत गर्व है।' वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा, 'आपको कोई नहीं हरा सकता।'

    एक ने लिखा, 'बॉलीवुड के असली हीरो तो आप ही हैं।'

    जानकारी

    दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट तकनीक है कलरीपायट्टु

    कलरीपायट्टु दो शब्दों से मिलकर बना है। कलरी मतलब व्यायामशाला और पायटु मतलब युद्द या व्यायाम करना। इस कला को सीखने में सालों लग जाते हैं। कलरीपायट्टु विश्व की सबसे पुरानी युद्ध कलाओं में से एक है। इसकी उत्पत्ति दक्षिण भारत के केरल में हुई।

    गर्व

    लूपर के शीर्ष मार्शल कलाकारों की सूची में भी विद्युत ने बनाई थी जगह

    अमेरिका की टॉप वेबसाइट लूपर ने 2018 में दुनियाभर में शीर्ष मार्शल आर्ट कलाकारों की सूची जारी की थी, जिसमें विद्युत को छठा स्थान मिला था।

    यह ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि भारतीय मार्शल आर्ट फॉर्म के लिए भी बेहद खास पल था। विद्युत एकमात्र भारतीय थे, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई थी।

    विद्युत ने कहा था कि इस तरह के सम्मान उन्हें कलरीपायट्टु के समुदाय को गर्व महसूस कराने का मौका देते हैं।

    शुरुआत

    तीन साल की उम्र में विद्युत ने सीख ली थी यह कला

    केरल में एक सैन्य अधिकारी के घर जन्मे विद्युत ने तीन साल की उम्र में पलक्कड़ के आश्रम में कलरीपायट्टु का प्रशिक्षण शुरू किया था।

    अब तक 25 से अधिक देशों में विद्युत ने लाइव एक्शन शो किए हैं। विद्युत इंडियन मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु के बड़े समर्थक भी हैं।

    वह चाहते हैं कि इसे वैश्विक स्तर पर ले जाया जाए। सोशल मीडिया पर खतरनाक करतब दिखाते हुए विद्युत की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन दो फिल्मों में नजर आएंगे विद्युत

    काम के मोर्चे पर बात करें तो विद्युत जल्द ही कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सनक' में नजर आने वाले हैं। इसमें नेहा धूपिया के साथ ही चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिका में हैं।

    इसके अलावा विद्युत 'कमांडो 4' का भी हिस्सा हैं। पिछले महीने ही निर्माता विपुल शाह ने यह खबर पुख्ता की थी और बताया था कि विद्युत एक बार फिर इसमें दर्शकों को एक्शन का जबरदस्त डोज देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मनोरंजन

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार
    भारत में भी रिलीज होगा शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन', जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा OTT प्लेटफॉर्म
    संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह दिल्ली
    परेश रावल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत 'हंगामा 2' OTT पर होगी रिलीज, मेकर्स ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025