NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विद्या बालन प्लास्टिक सर्जरी पर बोलीं, दूसरों को खुश करने के लिए ये न करें महिलाएं
    अगली खबर
    विद्या बालन प्लास्टिक सर्जरी पर बोलीं, दूसरों को खुश करने के लिए ये न करें महिलाएं
    महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर बोलीं विद्या बालन

    विद्या बालन प्लास्टिक सर्जरी पर बोलीं, दूसरों को खुश करने के लिए ये न करें महिलाएं

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 14, 2023
    08:01 pm

    क्या है खबर?

    विद्या बालन बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। साथ ही वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। खासकर विद्या शारीरिक बनावट को लेकर सकारात्मकता के लिए लोगों को खूब प्रोत्साहित करती हैं।

    वह उनके वजन पर तंज कसने वालों को कई बार करारा जवाब दे चुकी हैं। अब एक बातचीत में उन्होंने महिलाओं द्वारा कराई जाने वाली प्लास्टिंक सर्जरी की आलोचना की।

    विद्या ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर भी बात की।

    आर्थिक निर्भरता

    महिलाओं की आर्थिक निर्भरता पर बोलीं विद्या

    एक इंटरव्यू में विद्या ने महिलाओं में असुरक्षा की भावना और आर्थिक स्वतंत्रता पर बात की। उन्होंने कहा कि वह कई ऐसी महिलाओं को जानती हैं, जो करियर में अच्छा कर रही हैं। वे खूब पैसे कमाती हैं, लेकिन अपनी सारी कमाई अपने पति को सौंप देती हैं।

    उन्हें बचपन से यही सिखाया गया है कि पैसों के मसले मर्द संभालते हैं। उन्हें डर लगता है कि पैसे उन्हें न देकर वे मर्दों की ताकत से छेड़छाड़ कर रही हैं।

    सवाल

    विद्या ने महिलाओं से पूछा यह सवाल

    विद्या ने कहा, "मेरी कई दोस्त हैं, जो कहती हैं, 'हमारा जॉइंट अकाउंट है, मैं पैसों के बारे में कुछ नहीं जानती। अरे! आप क्यों पैसों के बारे में कुछ नहीं जानतीं? आपको क्यों नहीं पता कि आपके बैंक में कितने पैसे हैं? आप कहां खर्च कर रही हैं? आप जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं, क्योंकि आपको इस तरह से बड़ा किया गया है कि सब चीजों पर पुरुषों का नियंत्रण होता है।"

    प्लास्टिक सर्जरी

    प्लास्टिक सर्जरी पर कही आंखें खोलने वाली बात

    विद्या ने आगे कहा कि इसी तरह महिलाओं में अपने शरीर और उम्र को लेकर असुरक्षा होती है। वे अपने शरीर और चेहरे पर तरह-तरह के ऑपरेशन करवाती हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो उम्रदराज हो जाएंगी तो पुरुष कहीं और जाने लगेंगे।

    उन्होंने कहा कि जो महिलाएं खुद के लिए ऐसा करती हैं, वो ठीक है, लेकिन कभी भी किसी और की तसल्ली के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए।

    करियर

    'हम पांच' से विद्या ने की थी करियर की शुरुआत

    विद्या बालन खुद को खुसकिस्मत मानती हैं कि उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर उन्हें वैसा पसंद करते हैं, जैसी वह हैं। विद्या ने 2012 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचाई थी।

    अभिनेत्री ने लोकप्रिय टीवी शो 'हम पांच' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 2005 में फिल्म 'परिणीता' से उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की।

    वह 'भूल भुलैया', 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विद्या को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 7 फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2014 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से नवाजा गया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विद्या बालन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    विद्या बालन

    फिल्म 'जलसा' रिव्यू: विद्या और शेफाली की लाजवाब अदाकारी ने आखिर तक थामे रखी डोर बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' की तरह कम बजट में बनी ये फिल्में रहीं हिट आमिर खान
    'मिमी' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में दिखेंगी विद्या बालन बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    देव आनंद की 100वीं जयंती पर आयोजित होगा फिल्म महोत्सव, अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी  अमिताभ बच्चन
    बॉबी देओल बने आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा, निभाएंगे अहम भूमिका आर्यन खान
    शाहरुख खान लेकर आएंगे 'जवान' का सीक्वल, लेकिन कट गया विजय सेतुपति का पत्ता? शाहरुख खान
    मनोज बाजपेयी ने 'भैयाजी' की टीम से करवाई मुलाकात, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग  मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025