Loading...
प्रियंका के जाते ही विद्या बालन ने संभाली कमान, 19 साल बाद सैफ से मिलाया हाथ
विद्या बालन ने थामा सैफ अली खान का हाथ

प्रियंका के जाते ही विद्या बालन ने संभाली कमान, 19 साल बाद सैफ से मिलाया हाथ

Oct 22, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

सैफ अली खान अपनी 'परिणीता' सह-कलाकार विद्या बालन संग रितेश बत्रा की फिल्म में नजर आएंगे। मुंबई में शूटिंग कर रही ये जोड़ी 19 साल बाद साथ आई है। पहले इस रोल में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं, लेकिन उनके अलग होने के बाद विद्या बालन की एंट्री हुई। भले ही सैफ-विद्या की आखिरी फिल्म 2007 में 'एकलव्य' थी, पर सेट के सूत्रों का कहना है कि उनकी केमिस्ट्री देखकर लगता है जैसे कल ही साथ काम किया हो।

किरदार

सैफ निभाएंगे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, फिल्म में सैफ के साथ एक और अभिनेत्री नजर आएंगी। ये भूमिका मशहूर फ्रांसीसी अभिनेत्री, निर्देशक और गायिका मेलानी लॉरेंट निभाएंगी। लॉरेंट ने फ्रेंच और हॉलीवुड सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है।

उधर 'द लंचबॉक्स' के निर्देशक रितेश बत्रा इससे पहले इरफान खान, रॉबर्ट रेडफोर्ड और जिम ब्रॉडबेंट जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

अब वो सैफ के साथ नई फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सैफ अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाएंगे।

कारण

प्रियंका चोपड़ा क्यों हुईं प्रोजेक्ट से बाहर?

ये फिल्म एक प्रेम कहानी है, जिसमें पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के होने की चर्चा थी, लेकिन शूटिंग की तारीखें न मिलने के कारण उन्होंने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया। 21 अक्टूबर से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

प्रियंका के फिल्म से बाहर होते ही विद्या बालन ने कमान संभाल ली। अब फैंस सैफ और विद्या की जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

ADVERTISEMENT