फिल्म 'अल्फा' देखने के लिए बेताब हैं विक्की कौशल, टीजर पर दे डाली अपनी राय
क्या है खबर?
आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज अब तक कई फिल्मों में देखा जा चुका है। इस बार वह पर्दे पर एक्शन के साथ बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, जिसकी झलक उनकी आगामी फिल्म 'अल्फा' के टीजर में मिल चुकी है। फिल्म का टीजर 10 जून को निर्माता यशराज फिल्म्स ने साझा किया था। इसके बाद से सिनेमा के सितारों और फैंस टीजर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में विक्की कौशल भी शामिल हो चुके हैं।
पोस्ट
विक्की ने आलिया के लिए भेजा प्यार, टीजर को बताया शानदार
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 'अल्फा' का टीजर साझा किया और आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें 'अल्फा भट्ट' नाम से संबोधित किया। उन्होंने लिखा, 'जबरदस्त लग रहा है। कमाल का एहसास है। बॉबी सर (बॉबी देओल)- आपका यह अवतार मुझे बहुत पसंद आया। आगे क्या होगा (शार्वरी) यह देखने के लिए बेताब हूं। टीम को शुभकामनाएं।' कैटरीना कैफ भी टीजर पर प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रहीं। लिखा, 'यह जबरदस्त लग रहा है। देखने का इंतजार नहीं कर सकती।'
फिल्म
अगले महीने रिलीज होगी 'अल्फा'
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स द्वारा निर्मित 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आलिया और बॉबी के अलावा, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसका निर्देशन शिव रावेल ने किया है। वहीं विक्की की बात करें, तो अभिनेता को आखिरी बार 'छावा' में देखा गया था। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं, जिसमें आलिया और रणबीर कपूर भी हैं।