कुणाल खेमू के करियर की ये फिल्में रहीं फुस्स, जानें कितनी की कमाई
क्या है खबर?
फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' से होगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। इस फिल्म से पहले कुणाल ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में।
#1 & #2
'गुड्डु की गन' और 'भाग जॉनी'
साल 2015 में रिलीज हुई एडल्ट कॉमेडी बॉलीवुड फिल्म 'गुड्डू की गन' कहानी कोलकाता में रहने वाले एक बिहारी सेल्समैन के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल की इस फिल्म ने महज 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
थ्रिलर फिल्म 'भाग जॉनी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी जनार्दन अरोरा उर्फ जॉनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में कुणाल के साथ-साथ मंदाना करीमी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने 1.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
#3 & #4
'जय वीरू' और 'ब्लड मनी'
साल 2009 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जय वीरू' को पुनीत सिरा द्वारा ने निर्देशित किया है। इसमें कुणाल के साथ फरदीन खान नजर आए थे। इस फिल्म ने 2.79 करोड़ कमाई की थी।
'ब्लड मनी' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कुणाल और अमृता पुरी की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म ने 9.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जानकारी
#5 'गो गोआ गॉन'
2013 में रिलीज हुई फिल्म 'गो गोआ गॉन' का निर्दशन राज और डीके ने किया है। इसमें कुणाल के साथ वीर दास दिखाई दिए थे। वहीं इसने रिलीज के बाद 25.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ये फ्लॉप साबित हुई थी।