'वाइब' देखने से पहले OTT पर देख डालें ये धांसू एक्शन-कॉमेडी फिल्में
क्या है खबर?
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाइब' 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी 2 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आतंकी साजिश में फंस जाते हैं और अनजाने में भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े हमले को रोकने की कोशिश करते हैं। अगर आप 'वाइब' का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले इन एक्शन-कॉमेडी फिल्मों को जरूर देखें।
#1 & #2
'वेलकम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस'
साल 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के निर्देशक अनीस बजमी हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' साल 2013 में आई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'मैं हूं ना' और 'ढिशूम'
साल 2004 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मैं हूं ना' शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, जायद खान और अमृता राव मुख्य भूमिका में हैं। अगर आप इस फिल्म का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
एक्शन थ्रिलर कॉमेडी फिल्म 'ढिशूम' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक भारतीय क्रिकेटर के अपहरण और उसे खोजने के इर्द-गिर्द घूमती है। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'लूडो'
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'लूडो' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।