तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गिरिबाबू का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
क्या है खबर?
तेलुगू सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता गिरिबाबू का 83 की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर है। गिरिबाबू ने अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों में हीरो से लेकर विलेन और सहायक कलाकार तक कई तरह के किरदार निभाए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके निधन पर दुख जताया।',
निधन
उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ निधन
दिग्गज तेलुगू अभिनेता गिरिबाबू का शनिवार, 14 नवंबर को हैदराबाद में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पांच दशकों से भी अधिक लंबे फिल्मी करियर वाले इस अभिनेता का लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक, उनका निधन उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ।
खलनायक, हास्य पात्रों और सहायक भूमिकाओं को निभाने के लिए मशहूर गिरिबाबू ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए लिखा, 'दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता गिरिबाबू का निधन बेहद दुखद है। प्रकाशम जिले के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे गिरिबाबू ने 5 दशकों से भी अधिक समय तक 600 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया... और विलेन, कॉमेडियन तथा चरित्र अभिनेता के रूप में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैं गिरिबाबू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
ट्विटर पोस्ट
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता गिरिबाबू, मुख्यमंत्री नायडू ने दी श्रद्धांजलि
ప్రముఖ సీనియర్ నటుడు, దర్శక నిర్మాత గిరిబాబు మరణం విచారకరం. ప్రకాశం జిల్లాలో ఒక సామాన్య వ్యవసాయ కుటుంబంలో జన్మించిన గిరిబాబు ఐదు దశాబ్దాల పాటు 600లకు పైగా చిత్రాల్లో నటించి... విలన్గా, హాస్యనటుడిగా ఇంకా క్యారెక్టర్ ఆర్టిస్టుగా ప్రేక్షకులను మెప్పించారు. గిరిబాబు ఆత్మకు శాంతి… pic.twitter.com/HJsV913KhQ
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 14, 2026