NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन, 'सिंघम' समेत कई फिल्मों में किया काम
    मनोरंजन

    अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन, 'सिंघम' समेत कई फिल्मों में किया काम

    अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन, 'सिंघम' समेत कई फिल्मों में किया काम
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 21, 2021, 10:11 am 1 मिनट में पढ़ें
    अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना के कारण निधन, 'सिंघम' समेत कई फिल्मों में किया काम

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। हाल में कई कलाकार इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि हिन्दी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में किशोर का मंगलवार को देहांत हुआ है। पिछले सप्ताह उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

    कोरोना संक्रमण के बाद ठाणे के ग्लोबल कोविड सेंटर में भर्ती थे किशोर

    किशोर में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उन्हें ठाणे के ग्लोबल कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था। किशोर के पोते अनीष ने PTI को बताया, "पिछले सप्ताह उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई।" किशोर अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटों को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

    किशोर को सांस लेने में हुई थी दिक्कत

    अनीष ने ABP न्यूज को बताया कि कोविड सेंटर में दाखिल कराने से पहले अभिनेता किशोर को सांस लेने और बातचीत करने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने आगे बताया कि किशोर का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इस अभिनेता के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई कलाकारों और फैंस ने दिवंगत अभिनेता किशोर के प्रति सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

    कई बॉलीवुड कलाकारों ने किशोर को दी श्रद्धांजलि

    मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किशोर के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'दुखद खबर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' अभिनेत्री अमृता सुभाष ने किशोर को एक महान कलाकार के तौर पर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'किशोर का कोरोना के कारण निधन हो गया। हमने एक महान कलाकार को खो दिया है। किशोर काका को सैल्यूट।' रणवीर सिंह और गोविंदा ने भी इन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    यहां देखिए मनोज का ट्विटर पोस्ट

    Sad news!!! May god bless his soul !!!! 🙏🙏 https://t.co/kBDd0iB1u0

    — manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) April 20, 2021

    दिलचस्प रहा है किशोर का फिल्मी सफर

    किशोर को मराठी सिनेमा और धारावाहिकों का एक चर्चित चेहरा माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से प्रशंसकों का दिल जीता है। एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई थी। 'वास्तव', सिम्बा', 'जिस देस में गंगा रहता है', 'खाकी' और 'सिंघम' जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया है। किशोर ने 1989 में मराठी फिल्म 'इना मीना डीका' से बड़े पर्दे की दुनिया में पदार्पण किया था।

    देश में कोरोना वायरस के ताजा हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 2,94,000 नए मामले सामने आए और 2000 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। कई दिनों से देश में एक दिन में ढाई लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 62,097 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं रिकॉर्ड 519 मरीजों की मौत हुई। पिछले साल सितंबर में महाराष्ट्र में एक दिन में 515 लोगों की मृत्यु हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी
    गोविंदा

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    कॉमेडी फिल्म 'द क्रू' में तब्बू, करीना और कृति के साथ दिखेंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    अंकित गुप्ता का कास्टिंग काउच पर खुलासा, काम के बदले कही गई थी "समझौते" की बात कास्टिंग काउच

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी के मानहानि मामले में KRK को नहीं मिली राहत केआरके
    मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती बॉलीवुड समाचार

    गोविंदा

    गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का हिस्सा बनीं गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्य- रिपोर्ट साजिद नाडियाडवाला
    रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा 'आंखें' की रीमेक के लिए परफेक्ट- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी
    गोविंदा को उनका हक मिलता तो सबसे बड़े सुपरस्टार होते- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी
    गोविंदा ने 'इंडियन आइडल 13' के विनीत सिंह को दिया अपनी फिल्म में गाने का मौका टेलीविजन मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023