रॉबर्ट पैटिनसन की 'प्राइमटाइम' का वेनिस फिल्म फेस्टिवल में जलवा, 8 मिनट तक बजती रहीं तालियां
क्या है खबर?
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'प्राइमटाइम' का जलवा देखने को मिला है। निर्देशक लांस ओपनहाइम के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रीमियर जैसे ही साला ग्रांडे में हुआ, दर्शकों ने खड़े होकर लगभग 8 मिनट तक तालियां बजाईं। इस शानदार और लंबे स्टैंडिंग ओवेशन ने फिल्म की सफलता और पैटिनसन के अभिनय की दमदार मौजूदगी पर मोहर लगा दी है, जिससे इसे लेकर दुनियाभर के प्रशंसकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।
वाहवाही
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में छाया रॉबर्ट पैटिनसन का जादू
अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन की नई फिल्म 'प्राइमटाइम' ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में खूब वाहवाही बटोरी। खचाखच भरे थिएटर में फिल्म खत्म होते ही दर्शकों ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं। करीब 8 मिनट तक पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
इस फिल्म का फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शन हुआ। 'प्राइमटाइम' की कहानी ल्यूक डिट्रिच के एस्क्वायर आर्टिकल पर आधारित है, जिसे पहली बार पटकथा लिख रहे एजों सिंह ने रूपांतरित किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Robert Pattinson's reaction to the 7-minute standing ovation for ‘PRIMETIME’ at the film's premiere.
— DiscussingFilm (@DiscussingFilm) September 5, 2026
Read our review: https://t.co/vhQGxTenL1 pic.twitter.com/1haYuw7srz
दीवानगी
'प्राइमटाइम' के टिकटों के लिए मची मारामारी
प्रीमियर में निर्देशक लांस ओपेनहाइम और रॉबर्ट पैटिनसन के साथ पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही, जिसे देखने हॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी पहुंचे थे।
इस साल वेनिस फिल्म फेस्टिवल के पहले वीकेंड में 'प्राइमटाइम' के टिकट्स की सबसे ज्यादा मारामारी रही।
फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन ने मशहूर टीवी होस्ट क्रिस हैनसन का किरदार निभाया है, जो कैमरे के सामने संदिग्ध अपराधियों के पकड़े जाने पर एक चर्चित फ्रेज का लगातार इस्तेमाल करते थे।