वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भारत का डंका, अनुपर्णा रॉय की 'लवर्स इन ब्लू...' ने जीता पुरस्कार
क्या है खबर?
फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में अपनी दूसरी फिल्म 'लवर्स इन द ब्लू नाइट' के लिए NETPAC बेस्ट एशियन फिल्म अवॉर्ड जीता है। ये फिल्म फेस्टिवल के ओरिजोंटी सेक्शन में शामिल हुई थी। खास बात यह है कि वेनिस में अनुपर्णा को लगातार दूसरी बार सम्मान मिला है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' के लिए पिछले साल सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता था।
सराहना
NETPAC जूरी ने की तारीफ
NETPAC जूरी ने 'लवर्स इन द ब्लू नाइट' में प्रवासी मजदूरों की जिंदगी को संवेदनशील तरीके से दिखाने की तारीफ की। फिल्म में विस्थापन, इच्छाओं, जेंडर, गरीबी और वर्ग जैसे मुद्दों को बारीकी से दिखाया गया है।
अनुपर्णा के मुताबिक, फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत अनुभवों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के किरदार अक्सर समाज के हाशिए पर रह जाते हैं और वो उनकी जिंदगी को संवेदनशीलता और ईमानदारी से दिखाना चाहती थीं।
कूमक
अब बुसान फिल्म फेस्टिवल में मचाएगी धमाल
अक्टूबर में रिलीज होने जा रही मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'लवर्स इन ब्लू...' का बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एशियन प्रीमियर होगा।
इसका निर्माण विकास कुमार, शरीब खान, बिभांशु राय और रोमिल मोदी ने मिलकर किया है। फिल्म की निर्देशक अनुपर्णा रॉय को इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में जूरी सदस्य के रूप में भी आमंत्रित किया गया है।
वेनिस में 'लवर्स इन ब्लू...' ने ओरिजोंटी सेक्शन की 14 अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को मात देकर ये पुरस्कार हासिल किया है।