LOADING...
वरुण धवन की नजर हॉलीवुड पर, मशहूर फिल्म निर्माता संग हाथ मिलाने की तैयारी
वरुण धवन चले हॉलीवुड की राह

वरुण धवन की नजर हॉलीवुड पर, मशहूर फिल्म निर्माता संग हाथ मिलाने की तैयारी

May 22, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन उनके पिता, डेविड धवन ने किया है जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों का रुख करेगी। इस बीच, वरुण से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसे जानकर उनके फैंस फूले नहीं समाएंगे। खबर यह है कि अभिनेता वैश्विक मंच पर अपना कदम बढ़ाने की तैयारी में लगे हैं।

बातचीत

वरुण धवन की मशहूर अमेरिकी निर्माता के साथ बातचीत जारी

बताया जाता है कि वरुण और मशहूर निर्माता लॉरेंस कासानॉफ के बीच एक हॉलीवुड फिल्म के लिए बातचीत जारी है। पिंकविला से एक सूत्र ने कहा, "वरुण को एक हॉलीवुड परियोजना का प्रस्ताव मिला है। पिछले कुछ हफ्तों से बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में उन्होंने लॉरेंस कासानॉफ से संपर्क किया और दोनों पक्ष फिलहाल बातचीत के अंतिम चरण में हैं। यह परियोजना वरुण के करियर में एक महत्वपूर्ण वैश्विक कदम साबित हो सकती है।"

फिल्म

जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

सूत्र ने आगे बताया कि फिलहाल वरुण और कासानॉफ के बीच फिल्म को लेकर कुछ चीजें तय की जा रही हैं। यह परियोजना समानांतर ब्रह्मांडों की अवधारणा पर आधारित होगी। बता दें, फिल्म निर्माता कासानॉफ ने 1990 में जेम्स कैमरून के साथ मिलकर 'लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट' की स्थापना की थी। वर्तमान में वह थ्रेशोल्ड एंटरटेनमेंट के चेयरमैन और CEO भी हैं। उन्हें 'टर्मिनेटर 2' (1991) और 'मोर्टल कॉम्बैट' (2021) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है।

Advertisement