LOADING...
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' में फिर हुआ फेरबदल, बढ़ गया इंतजार
वरुण धवन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' में फिर हुआ फेरबदल, बढ़ गया इंतजार

Apr 29, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अपने बदलाव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में, इसकी रिलीज तारीख को चौथी बार बदला गया था, लेकिन अब इसमें फिर फेरबदल हो गया है। यह रोमांटिक-कॉमेडी अपनी पुरानी तारीख पर लौट आई है, जिससे दर्शकाें का इंतजार बढ़ गया है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और रमेश तौरानी के टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म में यह बदलाव यश की आगामी 'टॉक्सिक' के कारण हुआ है।

रिलीज

'है जवानी तो इश्क होना है' अब इस तारीख को होगी रिलीज

फिल्म की रिलीज तारीख को बदलकर फिर से 5 जून, 2026 कर दिया गया है। यह कदम यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं की हालिया घोषणा के बाद उठाया गया, जिन्होंने पुष्टि की है कि उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म अब 4 जून को रिलीज नहीं होगी। जून के पहले खाली हफ्ते ने वरुण की फिल्म को सुनहरा मौका दिया है। बता दें, 10 अप्रैल, 5 जून, 12 जून और 22 मई के बाद, फिल्म की रिलीज में फिर बदलाव हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पाेस्ट

Advertisement

फिल्म

पिता और बेटा चौथी बार आए साथ

'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद, वरुण अपने पिता द्वारा निर्देशित चौथी फिल्म के लिए साथ आए हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' को एक रोमांटिक कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है, जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में हैं। व्यापार विश्लेषकों को उम्मीद है कि जून में रिलीज होने वाली यह फिल्म मनोरंजन की तलाश में रहने वाले पारिवारिक दर्शकों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी।

Advertisement