NEET विवाद: छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन, सारा-अनन्या ने भी दिया साथ
क्या है खबर?
NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन को धीरे-धीरे बॉलीवुड सितारों का समर्थन मिलने लगा है। अब वरुण धवन ने छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए एक पोस्ट साझा किया और कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार होता है। उन्होंने लिखा, 'जब छात्रों को लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें निराश किया है, तो उन्हें सवाल पूछने का पूरा हक है। उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए और पूरी ईमानदारी से उन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#VarunDhawan's post to show solidarity with the students for the ongoing protest is here:
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) July 23, 2026
"I appeal to the authorities to engage with these concerns and work towards a fair, transparent, and meaningful resolution that ensures accountability. I also sincerely hope this remains a… pic.twitter.com/mVyYZzVAtz
अपील
उम्मीद है कि ये छात्रों का ही प्रदर्शन बना रहेगा- वरुण
उन्होंने लिखा, 'मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे इन चिंताओं पर ध्यान देते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और सार्थक समाधान की दिशा में काम करें। मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि यह छात्रों का ही विरोध प्रदर्शन बना रहे... उनको प्रभावित करने वाले मुद्दों और उनके समाधानों पर ध्यान होना चाहिए।'
वहीं सारा खान ने लिखा, 'हमारे छात्र हमारा भविष्य हैं और उनका भविष्य हमारे राष्ट्र के दिल को छूता है। हमें खुले दिल से उनकी बात सुननी चाहिए।'
नाराजगी
अनन्या पांडे ने कहा- आवाज उठाना विद्रोह नहीं
अभिनेत्री अनन्या पांडे भी छात्रों के समर्थन में आईं और लिखा, 'जेनरेशन जेड को हमेशा से अलग-अलग लेबल दिए गए... उनमें से सभी अच्छे नहीं रहे, लेकिन शायद यह क्षण हमें याद दिला रहा है कि यह पीढ़ी वास्तव में कौन है। वे कोई शॉर्टकट नहीं मांग रहे। वे चाहते हैं कि निष्पक्षता न्यूनतम आवश्यकता हो, अपवाद नहीं।'
अनन्या ने कहा कि छात्रों द्वारा आवाज उठाना कोई विद्रोह नहीं है, बल्कि ये चीजें बेहतर होने का विश्वास है।