वरुण धवन ने फिर दिखाई दरियादिली, डांसर के इलाज के लिए दिए पांच लाख रुपये
क्या है खबर?
अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं।
इसका कारण वरुण की कोई फिल्म या पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी दरियादिली है।
दरअसल, वरुण ने हिपहॉप डांसर ईशान को इलाज के लिए पांच लाख रुपये की मदद की है।
सोशल मीडिया पर वरुण को एक पोस्ट दिखाई दी थी जिसके बाद वह ईशान की मदद के लिए आगे आए। वरुण के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना की जा रही है।
इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर ईशान की मदद के लिए चलाया जा रहा कैंपेन
दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशान की मदद के लिए एक कैंपन चलाया जा रहा है।
वरुण ने इस पोस्ट को देखते ही अपने फेलो डांसर कार्तिक राजा से इसके बारे में पूछा और कहा कि वह इस लड़के की मदद करना चाहते हैं।
इस बातचीत का स्क्रीनशॉट डांसर की फोटो पोस्ट करने वाले शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वरुण को इसके लिए शुक्रिया कहा है। यकीनन वरुण का ये कदम काबिले तारीफ है।
जानकारी
वरुण ने की मदद
इस स्क्रीन शॉट में वरुण पूछ रहे हैं कि भाई यह लड़का कौन है और वो इसकी मदद कैसे कर सकते हैं, प्लीज बताओ। इसके बाद वरुण ने ईशान के लिए पांच लाख रुपये दिए।
घटना
डांस प्रैक्टिस के दौरान ईशान की गर्दन में आई थी चोट
मिली जानकारी के अनुसार, फोटो में दिख रहा लड़का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। इसका नाम ईशान है और वह हिप-हॉपर डांसर है।
डांस प्रैक्टिस के दौरान वह डबल फ्रंट फ्लिप कर रहा था। बैलेंस बिगड़ते ही उसकी गर्दन में चोट आ गई। ईशान की मदद के लिए कई डांसर्स ने सोशल मीडिया पर फंड जुटाने की मुहिम शुरू की थी।
इसी को देखकर वरुण भी मदद के लिए आगे आए।
फिल्म
पहले भी कर चुके हैं मदद
यह पहला मौका नहीं है जब वरुण डांसर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। साल 2015 में भी सुरेश मुकुंद के ग्रुप को वर्ल्ड हिप-हॉप चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के सपने को वरुण ने पूरा किया था।
बता दें कि 'ABCD 2', सुरेश की लाइफ पर बनी फिल्म ही थी जो किंग्स यूनाइटेड इंडिया ग्रुप के हेड हैं। जिसमें जेनिफर लोपेज, ने यो और डेरेक हॉज जज पैनल में रहते हैं।
प्रोजेक्ट्स
इन प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे वरुण
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण इस समय 'स्ट्रीट डांसर 3D' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। फिल्म में नोरा फतेही भी अहम रोल में होंगी।
'स्ट्रीट डांसर 3D' को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 8 नवंबर, 2019 को रिलीज़ होगी।
इसके अलावा वरुण, 'कुली नं 1' के रीमेक में भी नजर आएंगे। फिल्म में वरुण के अपोजिट सारा अली खान होंगी। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।
इंस्टाग्राम पोस्ट