NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिर जमेगी जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' लाने की तैयारी
    अगली खबर
    वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिर जमेगी जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' लाने की तैयारी
    वरुण धवन और आलिया भट्ट पर्दे पर फिर दिखेंगे साथ, लेकर आ रहे 'दुल्हनिया 3'

    वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिर जमेगी जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' लाने की तैयारी

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 01, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी काे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' तक, दोनों पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है।

    जो प्रशंसक इस जोड़ी के पर्दे पर लौटने का इंतजार कर रहे थे, अब उनकी यह इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। दरअसल, दोनों फिर साथ नजर आने वाले हैं और वो भी 'दुल्हनिया' सीरीज की अगली किस्त में।

    वरुण ने खुद यह खुलासा किया है।

    जवाब

    वरुण ने खोल दी पोल

    पिंकविला के साथ एक हालिया इंटरव्यू के दौरान वरुण अपनी पिछली फिल्म 'बवाल' के निर्देशक नितेश तिवारी और जाह्नवी कपूर के बगल में बैठे थे।

    वहीं दर्शकों की भीड़ में बैठे एक प्रशंसक ने वरुण से आलिया के साथ उनकी फिल्म सीरीज 'दुल्हनिया' के अगले भाग के बारे में पूछा।

    इस पर वरुण ने कहा कि वह आलिया के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि निर्देशक शशांक खेतान फिलहाल उनके लिए एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

    बयान

    "फिल्म की पूरी टीम इस पर चर्चा कर चुकी है"

    वरुण बोले, "एक टीम के रूप में हम सबने इस पर काफी चर्चा की है। हम निश्चित रूप से यह करना चाहते हैं। साथ ही हम कुछ ऐसा लाना चाहते हैं, जो बहुत अच्छा हो ताकि आप सब भी उसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हों।"

    उन्होंने कहा, "दुल्हनिया 3 पर शशांक काम कर रहे हैं। वह एक स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं, जो हमारी वापसी के लिए बेहतर होगी। हम एक-दूसरे के साथ फिर काम करने को उत्साहित हैं।"

    पदार्पण

    वरुण-आलिया ने साथ में की अपने सफर की शुरुआत

    वरुण और आलिया की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। खास बात यह है कि करण जौहर ने इन दोनों ही कलाकारों को इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

    पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

    फिल्म में दोस्ती, प्यार और प्रतिस्पर्धा की कहानी दिखाई गई थी।

    सफल सीरीज

    'दुल्हनिया' सीरीज की पिछली दोनों फिल्में रहीं सफल

    आलिया-वरुण ने 2014 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में दूसरी बार साथ काम किया। 33 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 120 करोड़ रुपये कमाए थे।

    इसके बाद वे 'दुल्हनिया' सीरीज की दूसरी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' लेकर आए, जो 2017 में रिलीज हुई।

    40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

    इन दोनों फिल्मों के निर्देशक शशांक खेतान ही थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    आलिया भट्ट
    करण जौहर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  IPL 2025
    शेयर बाजार: 800 अंक टूटा सेंसेक्स, क्या है इस गिरावट की वजह? शेयर बाजार समाचार
    पहलगाम हमले का एक महीना: जांच कहां तक पहुंची, अब तक क्यों नहीं पकड़ाए आतंकी?  राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    किम कार्दशियन ने 6 साल बाद पूरी की कानून की पढ़ाई, परिवार के साथ मनाया जश्न किम कार्दशियन

    वरुण धवन

    जन्मदिन विशेष: वरुण धवन की IMDb पर शानदार रेटिंग वाली फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    वरुण धवन अब मचाएंगे 'बवाल', कतार में हैं ये फिल्में और सीरीज आगामी फिल्में
    कार्तिक से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, इस साल युवा अभिनेताओं की इन फिल्मों पर लगा है दांव बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'भेड़िया' और 'विक्रम वेधा' करेंगी जियो सिनेमा का रुख, सामने आई रिलीज डेट भेड़िया फिल्म

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से नई झलकियां जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर जारी, रणवीर-आलिया की जोड़ी ने जीता दिल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म   रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े वरुण धवन, इन अभिनेत्रियों का भी होगा कैमियो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    करण जौहर

    करण जौहर का 'शोटाइम' नेपोटिज्म पर होगा आधारित, 'कॉफी विद करण' की भी जल्द होगी वापसी नेपोटिज्म
    करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर इस दिन होगा रिलीज  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर को सम्मानित करेगी ब्रिटेन की संसद, बोले- अपने देश में सम्मान पाना बाकी है बॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा टीजर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    आगामी फिल्में

    करीना ने ठुकरा दी टिस्का चोपड़ा की फिल्म, राधिका आप्टे ने ली जगह टिस्का चोपड़ा
    कार्तिक आर्यन कब शुरू करेंगे 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग? सामने आई ये जानकारी कार्तिक आर्यन
    दिलजीत की 'जसवंत सिंह खालरा बायोपिक' पहुंची टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह दिलजीत दोसांझ
    विक्की कौशल ने फिल्म 'सिंघम अगेन' से किया किनारा, जानिए वजह  विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025