'वन' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया ने वसूली इतनी फीस, जानें सभी सितारों को कितना मिला
क्या है खबर?
फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किस कलाकार ने कितनी फीस ली है।
#1 & #2
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया
दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बन रही 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म के लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये की फीस मिली है, जिससे वह इसकी सबसे अधिक फीस पाने वाले कलाकार बन गए हैं।
वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं, जिन्होंने इसके लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। खास बात यह है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
#3 & #4
सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर आगामी फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म में उनका किरदार काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील ने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस ली है।
वहीं, अभिनेता मनीष पॉल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके लिए उन्हें करीब 90 लाख रुपये फीस मिली है।
#5 & #6
श्वेता तिवारी और अनूप सोनी
मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी आगामी माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में 'सुशीला' के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूमिका के लिए उन्हें 70 लाख रुपये की फीस मिली है।
वहीं, अभिनेता अनूप सोनी फिल्म में 'शशि भैया' का अहम किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस भूमिका के लिए निर्माताओं से उन्होंने 60 लाख रुपये का वसूले हैं।