
आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी वाणी कपूर, निभा सकती हैं ट्रांसजेंडर का किरदार
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पिछले कुछ दिनों से अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म के टाइटल 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का भी ऐलान कर दिया गया है।
यह घोषणा करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी, जिसमें आयुष्मान, वाणी और अभिषेक कपूर दिख रहे थे।
अब फिल्म की कहानी को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ जाएगी।
इंतजार
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
जहां एक ओर आयुष्मान अपनी हर फिल्म में एक अलग कॉन्सेप्ट दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस बार खबर है कि उनकी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को अलग अंदाज में देखा जाने वाला है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वाणी कपूर को एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उनकी इस भूमिका पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
ट्विटर पोस्ट
आयुष्मान खुराना ने शेयर किया था नाम
Next stop: My hometown Chandigarh for the first time❤️
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 21, 2020
Excited to be a part of Abhishek Kapoor's delightful progressive love story #ChandigarhKareAashiqui.
Produced by Bhushan Kumar and Pragya Kapoor co-starring Vaani Kapoor. pic.twitter.com/0OOG7tcEWG
किरदार
क्रोस फंक्शनल एथलीट के किरदार में दिखेंगे आयुष्मान
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में आयुष्मान को एक क्रोस फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। जो एक ट्रांसजेडर से बेहद प्यार करता है। इसी से अंदाजा लगाया जाने लगा है कि फिल्म में वाणी का किरदार ही ट्रांसजेंडर का हो सकता है।
हालांकि, जब इसे लेकर निर्देशक अभिषेक से पूछा गया तो उन्होंने इस पर बिना कोई जवाब दिए कहा कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगे।
जानकारी
चंडीगढ़ में शुरू हुई शूटिंग
बता दें कि चंडीगढ़ में फिल्म के कलाकारों और क्रू ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और अभिषेक कपूर पत्नी प्रज्ञा कपूर द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है।
वर्क फ्रंट
इन प्रोजेक्टस को लेकर चर्चा में हैं वाणी कपूर
आयुष्मान और वाणी के फिल्मी करियर की बात करें तो आयुष्मान 'गुलाबो सिताबो' के बाद इस फिल्म में दिखने वाले हैं।
जबकि वाणी के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की 'बेल बॉट्म' में भी देखा जाएगा।
इसके अलावा वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में संजय दत्त और रणबीर कपूर को मुख्य किरदारों में देखा जाएगा।